गेंदबाजों के इस्तेमाल में कमी
सहवाग ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा कि कप्तान शिखर धवन तेज गेंदबाज नवदीप सैनी से बीच के ओवरों में गेंदबाजी करा सकते थे। साथ ही उन्होंने कहा कि स्पिन फ्रेंडली पिच पर नीतीश राणा का इस्तेमाल करना चाहिए था। सहवाग ने कहा कि पावरप्ले में जब कुलदीप यादव और राहुल चाहर ने विकेट लिए थे तब नीतीश राणा से दो ओवर कराए जा सकते थे। उनका कहना है कि शायद धवन वहां चूक गए। साथ ही उनका कहना है कि आप नए लड़कों को मौका दे रहे हो, लेकिन आपकी प्राथमिकता मैच जीतना ही होनी चाहिए।