नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। मैच में श्रीलंका ने भारत को 2 गेंद शेष रहते 4 विकेट से मात देखकर सीरीज में 1-1 से बराबर कर ली। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। 132 रनों के लो स्कोरिंग मैच का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को यह मैच जीतने में पसीना आ गया। क्योंकि भारतीय स्पिनर मैच को लास्ट ओवर तक ले गए। लेकिन आखिरी पांच ओवरों में श्रीलंका ने संभलकर बल्लेबाजी की और इसका नतीजा निकला श्रीलंका की टीम यह मैच जीत गई।