इन पांच बॉलर्स में से किसी एक को मिल सकता है मौका
श्रीलंका दौरे पर पांच नेट बॉलर्स गए हैं, उनमें अर्शदीप सिंह, इशान पोरेल, संदीप वॉरियर, साइ किशोर और सिमरजीत सिंह शामिल है। नवदीप सैनी अगर चोट की वजह से आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच से बाहर होते हैं, तो उनकी जगह इन पांच बॉलर्स में से किसी एक को खेलने का मौका मिल सकता है। इनमें से अर्शदीप सिंह के ज्यादा चांस नजर आ रहे हैं। अर्शदीप ने आईपीएल के 14वें सीजन के पहले फेज में पंजाब किंग्स की ओर से अच्छा प्रदर्शन किया था।