
टीम इंडिया की जीत
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन में पहला वनडे मुकाबला खेला गया। बहुत ही रोमांचक ये मुकाबला रहा और भारत ने वेस्टइंडीज को तीन रनों से हराया। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में पहले खेलते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 308 बनाए। ऐसा लगा था कि टीम इंडिया आराम से ये मैच जीत जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 6 विकेट खोकर 305 रन बनाए। तीन मैचों की सीरीज में अब टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच के मैन ऑफ द मैच टीम इंडिया के कप्ता शिखर धवन रहे। उन्होंने 97 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि वो शतक नहीं लगा पाए। कुल मिलाकर देखा जाए तो ये बहुत ही शानदार मुकाबला रहा और फैंस का भी पैसा वसूल हुआ।
टॉस हारकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। शिखर धवन और शुभमन गिल ने शानदार शुरूआत टीम को दिलाई। पहले विकेट के लिए दोनों ने 119 रन जोड़े। शुभमन गिल ने 53 गेंदों में 67 रन बनाए। इसके बाद श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर धवन ने पारी आगे बढ़ाई और दोनों के बीच 94 रन की साझेदारी हुई।
शिखर धवन ने 99 गेंदों में 97 रन बनाए और वो शतक बनाने से चूक गए। श्रेयस अय्यर ने भी 57 गेंदों में 54 रनों का योगदान दिया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन जल्दी आउट हो गए। अंत में दीपक हुडा और अक्षर पटेल ने मिलकर 42 रनों की साझेदारी की। अक्षर पटेल ने 21 रन बनाए और दीपक हूडा ने 27 रन बनाए। अंतिम 10 ओवर में भारतीय टीम सिर्फ 60 रन ही बना पाई। वेस्टइंडीज की तरफ से अल्ज़ारी जोसेफ और गुडाकेश मोटी ने 2-2 विकेट लिए। इसके अलावा एवं रोमारियो शेफर्ड और अकील होसैन ने 1-1 विकेट लिया।
यह भी पढ़ें- केएल राहुल की वापसी के बाद 3 खिलाड़ी जिनका टीम इंडिया से कटेगा पत्ता
बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरूआत कुछ खास नहीं रही। और शाई होप जल्दी आउट हो गए। इसके बाद मेयर्स और ब्रुक्स ने दूसरे विकेट के लिए 117 जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मेयर्स ने 68 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद निकोलस पूरन और ब्रैंडन किंग ने एक साझेदारी की और टीम का स्कोर आगे बढ़ाया।
कुछ झटके वेस्टइंडीज को लगातार लगे और टीम की हालत खराब हो गई थी। ऐसा लगा था कि बड़े अंतर से हार मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ब्रैंडन किंग ने 60 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 66 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली लेकिन 45वें ओवर में वो आउट हो गए।
दरअसल अकील होसैन (32 गेंद 32*) और रोमारियो शेफर्ड (25 गेंद 38*) ने मैच को अंत में काफी मजेदार बना दिया था। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी निभाकर टीम को 300 के पार पहुंचाया। हालांकि ये अंत में टीम को जीत नहीं दिला पाए। टीम इंडिया की तरफ से मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट लिए।
Published on:
23 Jul 2022, 7:44 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.