
कौन होगा बाहर?
भारत ने पहले वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज को रोमांचक मुकाबले में तीन रन से हराया। इस मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन अच्छा रहा। हालांकि गेंदबाजों ने थोड़ा निराश जरूर किया लेकिन अंत में जीत मिल गई। इस बार प्लेइंग इलेवन संतुलित नजर आई। रवींद्र जडेजा इंजरी की वजह से बाहर हो गए थे। इस वजह से थोड़ा दिक्कत जरूर पैदा हुई। अब रविवार को दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया चाहेगी कि इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा कर ले। खैर दूसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। कुछ खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। मिडिल ऑर्डर और गेंदबाजी में बदलाव देखने को मिल सकता है। बेंच पर कुछ अच्छे खिलाड़ी मौजदू है। आइए आपको बताते हैं कि कौन तीन खिलाड़ी बाहर हो सकते हैं।
1) अक्षर पटेल
पटेल ने पहले वनडे में 21 रन बनाए और कोई विकेट नहीं लिया। एक ऑलराउंडर के रूप में उन्हें टीम में खिलाया गया था। अब दूसरे वनडे में उन्हें बाहर कर ईशान किशन को खिलाया जा सकता है। दीपक हूडा टीम में है और वो गेंदबाजी भी कर सकते हैं। ऐसा करने से टीम की बल्लेबाजी और मजबूत हो जाएगी। किशन तीसरे नंबर पर आकर बल्लेबाजी कर सकते हैं। ये काम वो पहले भी कर चुके हैं।
2) प्रसिद्ध कृष्णा
कृष्णा को कुछ समय से लगातार मौके मिल रहे हैं लेकिन वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। पहले वनडे में उन्होंने 10 ओवर में 62 रन दिए। एक भी विकेट वो नहीं ले पाए। उनकी जगह अर्शदीप को मौका दिया जा सकता है। अर्शदीप को जब भी मौका मिला उन्होंने किफायती गेंदबाजी की है। कृष्णा की लाइन लेंथ भी इस समय सही नहीं लग रही है। अर्शदीप वेस्टइंडीज की पिचों पर कमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- वनडे में बतौर ओपनर शुरूआती 150 पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 4 बल्लेबाज
3) संजू सैमसन
ईशान किशन अगर खेलेंंगे तो फिर संजू सैमसन भी बाहर जा सकते हैं। किशन विकेटकीपिंग भी करते हैं। पहले वनडे में सैमसन 12 ही रन बना पाए। हालांकि विकेट के पीछे उन्होंने अच्छा काम किया था। सैमसन को पिछले कुछ समय से लगातार मौके नहीं मिल रहे हैं। उनकी फॉर्म पर भी इसका असर पड़ रहा है। सैमसन भी अब दूसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं।
Published on:
23 Jul 2022 04:33 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
