2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत के खिलाफ खेले जाने वाले टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का किया ऐलान

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज की शुरूआत होगी। वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार कुछ खतरनाक खिलाड़ी वेस्टइंडीज की टीम में शामिल हुए है। टीम इंडिया के लिए ये खतरे की घंटी है। देखिए पूरी टीम।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 29 Jul 2022, 1:16 PM IST

ind vs wi t20 series west indies squad for india shimron hetmyer

दिग्गज की हुई वापसी

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज आज से होगा। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन पहले ही कर दिया गया था। वेस्टइंडीज की टीम ने कुछ घंटे पहले अपनी टीम का ऐलान किया है। पहला मुकाबला 29 जुलाई को त्रिनिदाद स्थित ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी में खेला जाएगा। 7 अगस्त तक ये सीरीज चलेगी। टीम इंडिया के कुछ सीनियर बल्लेबाज इस सीरीज का हिस्सा होंगे। विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। आपको बता दें त्रिनिदाद के बाद दोनों टीमें दूसरे एवं तीसरे टी-20 मुकाबले के लिए सेंट किट्स जाएंगी। सीरीज का चौथा एवं आखिरी मुकाबला लॉडरहिल, फ्लोरिडा में खेला जाएगा। टी-20 वर्ल्ड कप के हिसाब से ये सीरीज काफी अहम होगी।


वेस्टइंडीज की 16 सदस्यीय टीम

निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमैन पॉवेल (उप-कप्तान), शामराह ब्रूक्स, डोमिनिक ड्रेक, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, ओबेद मैककॉय, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, डेवोन थॉमस और हेडन वॉल्श जूनियर।

IPL में इस साल शिमरोन हेटमायर को राजस्थान ने 8.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। राजस्थान की टीम फाइनल में पहुंची थी और इसमें हेटमायर का हाथ भी था। हेटमायर की इस बार विंडीज टीम में वापसी हुई है। भारतीय टीम को उनसे बचकर रहना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- वनडे में नाइनटीज में नाबाद रहने वाले 6 भारतीय ओपनर

टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव , भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20- 29 जुलाई (त्रिनिदाद)

दूसरा टी20- 01 अगस्त (सेंट किट्स)

तीसरा टी20- 02 अगस्त (सेंट किट्स)

चौथा टी20- 06 अगस्त लॉडरहिल, फ्लोरिडा

पांचवां टी20- 07 अगस्त लॉडरहिल, फ्लोरिडा

यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने मार्टिन गप्टिल