वेस्टइंडीज के खिलाफ शुभमन गिल ने नाबाद 97 रन की पारी खेली। बारिश ने बाधा डाल दी वरना वो अपने करियर की पहली सेंचुरी लगा देते। खैर इस पारी की बदौलत शुभमन गिल ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। टीम इंडिया में ओपनर्स का बहुत बड़ा इतिहास रहा है। कुछ आए और एकदम से चले गए लेकिन कुछ ने रोज किया और कई रिकॉर्ड बनाए। शुभमन गिल भी एक ओपनर के तौर पर खास क्लब में शामिल हो गए है। इस क्लब में कई दिग्गज टीम इंडिया के शामिल है। वनडे में नाइनटीज में नाबाद रहने वाले भारतीय ओपनर्स की लिस्ट में अब गिल का नाम भी जुड़ गया है। वो अब 6वें ओपनर बन गए है। आइए इस सूची में मौजूद दिग्गजों के बारे में आपको बताते हैं।