टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ क्लीन स्वीप किया। शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम ने इतिहास रच दिया। शिखर धवन पहले कप्तान बन गए हैं जिनकी कप्तानी में क्लीन स्वीप हुआ है। वहीं वेस्टइंडीज जाकर सीरीज जीतने वाले वो पांचवें कप्तान भी बन गए है। इस बार टीम इंडिया का प्रदर्शन गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में अच्छा रहा। बल्लेबाजों ने भी खूब रन तीनों मैचों में बनाए। पहला और दूसरा वनडे बहुत ही रोमांचक रहा था। तीसरे वनडे में बारिश ने खलल डाली और टीम इंडिया ने बड़े अंतराल से जीत हासिल की। धवन अब स्पेशल क्लब में शामिल हो गए है। आइए हम आपको बताते हैंं वेस्टइंडीज में सीरीज जीतने वाले पांच कप्तानों के बारे में।