27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs ZIM: केएल राहुल ने बताया कि उन्हें ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए क्यों नहीं चुना गया

बीते शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिंबाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में एक बार फिर कप्तानी शिखर धवन को सौंपी गई है। जबकि केएल राहुल नहीं चुने गए हैं अब उन्होंने ट्विटर पर सफाई दी है कि उन्हें आखिर इस दौरे के लिए क्यों नहीं चुना गया

2 min read
Google source verification
kl_rahul_t20.jpg

KL Rahul

IND vs ZIM: जिंबाब्वे के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए बीते शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। इस टीम में राहुल त्रिपाठी, दीपक चहर जैसे कुछ खिलाड़ियों की वापसी हुई है। तो इस टीम की कमान एक बार फिर शिखर धवन को सौंपी गई है। जिंबाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों की लिस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का नाम नहीं है।

गौरतलब है कि हाल ही में ही वह ग्रोइन की चोट से उबरे थे लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ वह पांच मैचों की टी-20 सीरीज में खेलते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन अब इस पर खुद केएल राहुल ने ट्विटर पर बताया है कि आखिर उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरे के लिए क्यों नहीं चुना गया है

KL Rahul ने कही ये बड़ी बात

जैसे ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने जिंबाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की तो उसके ठीक कुछ समय बाद ही ट्विटर पर विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने एक पोस्ट किया है। इसमें वह बताते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्हें आखिर जिंबाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में क्यों नहीं चुना गया है।

यह भी पढ़ें : कॉमनवेल्थ गेम्स में आज भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला, जानें कौन मारेगा बाजी

राहुल ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा 'हेलो दोस्तों मैं आपसे कुछ चीजें साझा करना चाहता हूं। जो मेरी स्वास्थ्य और फिटनेस से संबंधित है। मेरी जून में सर्जरी सफल हुई थी और मैं ट्रेनिंग कर रहा था। मैं आशा कर रहा था कि वेस्टइंडीज के खिलाफ दौरे में राष्ट्रीय ड्यूटी में शामिल हो जाऊं, लेकिन दुर्भाग्यवश जब मैं पूरी तरह से लौटने के लिए तैयार था तभी मुझे कोविड हो गया।'

'इसके कारण मैं लगभग कुछ हफ्तों तक टीम के साथ नहीं रह सकता और मैं इससे उबरने की पुरजोर कोशिश कर रहा हूं। आपको बता दूं मैं अगली सीरीज के लिए सिलेक्शन के लिए अवेलेबल रहूंगा। राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना गर्व की बात है और मैं ब्लू जर्सी में दोबारा देखने के लिए जरा सा भी इंतजार नहीं कर सकता। जल्दी ही मिलते हैं- केएल राहुल'

यह भी पढ़ें : कॉमनवेल्थ गेम्स में सबसे ज्यादा पदक जीतने वाले टॉप 5 भारतीय खिलाड़ी

3 वनडे मैचों की सीरीज के जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम

India ODI Squad Against Zimbabwe for 3ODI Series: शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुडा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।