31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला क्रिकेट: टी20 के आखिरी मुकाबले में हारी टीम इंडिया, इंग्लैंड ने 2-1 से जीती सीरीज

इंग्लैंड की महिला टीम ने काउंटी ग्राउंड में खेले गए तीसरे और अंतिम टी 20 मुकाबले में भारत को आठ विकेट से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 15 Jul 2021, 12:57 PM IST

ind_vs_eng.png

सलामी बल्लेबाज डेनियल वॉट (नाबाद 89) रनों की शानदार बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड की महिला टीम ने यहां काउंटी ग्राउंड में खेले गए तीसरे और अंतिम टी 20 मुकाबले में भारत को आठ विकेट से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की। भारतीय महिला टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना के 51 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 70 रन के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 153 रन बनाए।

नताली स्काइवर बनी प्लेयर ऑफ द सीरीज
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने डेनियल के 56 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के के सहारे नाबाद 89 रनों की मदद से 18.4 ओवर में दो विकेट पर 154 रन बनाकर मैच जीता। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा और स्नेह राणा को एक-एक विकेट मिला। डेनियल को प्लेयर ऑफ द मैच और नताली स्काइवर को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

यह भी पढ़ें— ICC Rankings: वनडे में दूसरे स्‍थान पर खिसकी मिताली राज, वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर नंबर 1 पर

डेनियल और नताली ने संभाली पारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड को पहला झटका टैमी ब्यूमोंट (11) के रूप में लगा। इसके बाद डेनियल और नताली ने दूसरे विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी की। हालांकि, नताली 36 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुईं। इंग्लैंड की ओर से कप्तान हीदर नाइट छह रन बनाकर नाबाद रहीं।

यह भी पढ़ें— भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति ने कहा-हमें बल्लेबाजी पर काम करना होगा

टीम इंडिया का ऐसा रहा हाल
इससे पहले भारत की ओर से मंधाना के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36, ऋचा घोष ने 20, हरलीन देओल ने छह, स्नेह ने चार और शैफाली वर्मा खाता खोले बिना आउट हुईं जबकि दीप्ति नौ और अरूंधति रेड्डी एक रन बनाकर नाबाद रही। इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने तीन विकेट, कैथरिन ब्रंट ने दो विकेट और नताली ने एक विकेट लिया।