24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भुवनेश्वर कुमार की जबरदस्त वापसी, इंडिया ‘ए’ ने दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ को 124 रनों से हराया

इंडिया 'ए' ने दक्षिण अफ्रीका 'ए' के खिलाफ यह मैच 124 रनों से जीत लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 30 Aug 2018, 9:53 AM IST

BHUVNESHWAR

भुवनेश्वर कुमार की जबरदस्त वापसी, इंडिया 'ए' ने दक्षिण अफ्रीका 'ए' को 124 रनों से हराया

नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर तीसरा odi खेलकर कर चोट के कारण बाहर हुए भुवनेश्वर कुमार ने अपने वापसी मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम दक्षिण अफ्रीका 'ए' को धूल चटा दी है। इंडिया 'ए' ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर और अम्बाती रायडू के अर्धशतकों के दम पर 50 ओवरों में 7 विकेट के नुक्सान पर 275 रन बनाए। इन रनों का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका 'ए' मात्र 151 रनों पर ऑल आउट हो गई और यह मैच 124 रनों के बड़े अंतर से हार गई। चार टीमों वाली इस सीरीज में विजेता इंडिया 'बी' टीम रही जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया 'ए' को 9 विकेट से हराया।


इंडिया 'ए' की बल्लेबाजी-
इंडिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया। कप्तान श्रेयस अय्यर और सीनियर खिलाड़ी अम्बाती रायडू ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 130 रनों की साझेदारी की। अय्यर ने 70 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 67 रन बनाए वहीं रायडू ने 88 गेंदों में 8 चौके लगा 66 रन बनाए। इसके बाद नितीश राणा ने 19 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 30 रनों की तेज पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज बिउरन हेंड्रिक्स ने 3 विकेट झटके।


भुवी की घातक गेंदबाजी, इंडिया 'ए' की जीत-
दस्खिन अफ्रीका 'ए' की पारी में केवल तीन बल्लेबाज ही 20 रनों का आकड़ा पार कर सके। भुवनेश्वर कुमार ने 9 ओवरों में 33 रन देकर 3 विकेट झटके, जिसमे कप्तान खाया जोंडो, थ्यूनिस डी ब्रुइन और सीसंडा का विकेट शामिल था। तेज गेंदबाज दीपक चहर और लेग स्पिन गेंदबाज मयंक मारकण्डे ने भी 2-2 विकेट चटकाए। इसके अलावा तेज गेंदबाज खलील अहमद और बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज क्रुणाल पंड्या ने 1-1 विकेट झटके। दक्षिण अफ्रीका के लिए सेनुरन मुथुस्वामी ने 40 रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका 'ए' 37.1 ओवर में 151 रनों पर ऑल-आउट हो गई और इंडिया 'ए' ने यह मैच 124 रनों से जीत लिया।