24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आस्ट्रेलिया ‘ए’ को रौंदते हुए इंडिया ‘बी’ ने जीती सीरीज, मैच में चमके ये भारतीय स्टार्स

मनीष पांडे, शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के दम पर इंडिाया बी टीम ने चार देशों के बीच खेली जा रही चतुष्कोणीय सीरीज को जीत लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 29 Aug 2018, 4:24 PM IST

india b

मयंक, मनीष और शुभमन की फिफ्टी, आस्ट्रेलिया को हराते हुए इंडिया बी ने जीती चतुष्कोणीय सीरीज

नई दिल्ली। इंडिया बी और आस्ट्रेलिया ए के बीच आज बेंगलोर के एमचिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में इंडिया बी की टीम ने 9 विकेट के अंतर से विशाल जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही इंडिया बी ने चतुष्कोणीय सीरीज को जीत लिया है। इंडिया बी की ओर से इस मैच में सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल और कप्तान मनीष पांडे ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। इन तीनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाए। जबकि टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को चोटिल होने के कारण 13 के निजी स्कोर पर रिटायर हर्ट होना पड़ा।

आस्ट्रेलिया ने की पहले बल्लेबाजी-
इंडिया बी के कप्तान मनीष पांडे ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम ने सलामी बल्लेबाज डी ऑकी शॉर्ट की 72 रनों की पारी के दम पर 225 रन बनाए। कंगारू टीम की ओर से शॉर्ट के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स केरी ने भी 53 रनों की अच्छी पारी खेली थी। इंडिया बी की ओर से इस मैच में श्रेयस गोपाल ने तीन जबकि सिद्धार्थ कौल, नवदीप सैनी और दीपक हुड्डा ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट कराया। एक सफलता जलज सक्सेना को मिली।

इंडिया बी की बल्लेबाजी का हाल-
226 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया बी की ओर से सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और ईशान किशन रंग में दिख रहे थे। लेकिन बिली स्लाटलेक की एक तेज गेंद पर चोटिल होने की वजह से ईशान किशन को रिटायर हर्ट होना पड़ा। इसके बाद मयंक को शुभमन गिल का साथ मिला। इन दोनों ने मिलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। भारतीय टीम को पहला झटका 110 के स्कोर पर मयंक अग्रवाल के रूप में लगा। मयंक 67 गेंदों पर 69 रन बना कर आउट हुए।

शुभमन और मनीष की फिप्टी-
मयंक के आउट होने के बाद क्रीज पर कप्तान मनीष पांडे आए। यहां से शुभमन और मनीष पांडे ने भारत को और कोई झटका नहीं दिया। शुभमन 84 गेंदों पर 66 रन बना कर नाबाद रहे। वही मनीष पांडे ने 54 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्कों की मदद से 73 रनों की शानदार पारी खेली।