8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एशिया कप में भिड़ने वाली हैं भारत और पाकिस्तान, फखर जमान ने माना भारत के खिलाफ मैचों में रहता है अतिरिक्त दबाव

पिछले कुछ महीनों में जिस तरह का प्रदर्शन विराट के नेतृत्व में भारतीय टीम ने किया है वो कबीले तारीफ़ है, और इसलिए भारत को इस विश्व कप में कोई भी टीम हल्के में नहीं ले सकती । ऐसे में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने एशिया कप शुरू होने से पहले कहा है कि भारत के खिलाफ किसी भी मैच में हमेशा दबाव रहता है।

2 min read
Google source verification

image

Prabhanshu Ranjan

Sep 05, 2018

नई दिल्ली ।क्रिकेट को भारत और बाकी एशियाई देशों में काफी पसंद किया जाता है। दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले भारत में क्रिकेट बस एक खेल नहीं जुनून है और ये जुनून अपने चरम पर तब होता है जब पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भारत से क्रिकेट की पिच पर भिड़ता है । वैसे तो कागजों पर पुराने रिकॉड्स देखने पर पाकिस्तान ने भारत के मुकाबले ज्यादा मैचों में जीत हासिल कि है पर जब बात वर्ल्ड कप की होती है तो भारत ने हमेशा से पकिस्तान को पठखनी दी है । पिछले कुछ महीनों में जिस तरह का प्रदर्शन विराट के नेतृत्व में भारतीय टीम ने किया है वो कबीले तारीफ़ है, और इसलिए भारत को इस विश्व कप में कोई भी टीम हल्के में नहीं ले सकती । 19 सितम्बर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप मुकाबले में भी भारत को खेल विश्लेषक विजेता बता रहें हैं । ऐसे में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने एशिया कप शुरू होने से पहले कहा है कि भारत के खिलाफ किसी भी मैच में हमेशा दबाव रहता है।


पाकिस्तान के लिए लगा चुके हैं दोहरा शतक
पाकिस्तान के लिए दोहरा शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज जमान ने कहा, "आमतौर पर, जब आप अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोई भी मैच खेलते हैं तो दबाव तो रहता ही है। लेकिन जब भारत और पाकिस्तान का मैच होता है तो दबाव अधिक बढ़ जाता है। चैम्पियंस ट्राफी के फाइनल में मुझे एकबार इसका अनुभव हो चुका है।" उन्होंने कहा, "यह कहना गलत होगा कि वहां (एशिया कप) में कोई दबाव नहीं होगा। जिस तरह हम पर दबाव होगा उसी तरह उन पर भी होगा। यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि कौन सी टीम खुद को शांत रखती है और परिस्थितियों पर काबू पाती है। सबकुछ मैच की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।"

पाकिस्तान है भारत से आगे
भारत ने कप्तान विराट कोहली को एशिया कप से आराम दिया है और इससे पाकिस्तान के लिए राह आसान हो सकती है। लेकिन जमान इसे ज्यादा तवज्जो नहीं देते हैं। जमान ने कहा, "भारत एक विश्व स्तरीय टीम है और मुझे नहीं लगता है कि विराट के नहीं होने से ज्यादा कुछ फर्क पड़ेगा। कोहली एक शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन भारत एक मजबूत टीम है और हमें उम्मीद है कि आप को एक शानदार मुकाबला देखने को मिलेगा।" आपको बता दें दोनों के बीच हुए 12 फाइनल में पाक आगे टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच (वनडे और टी20 मिलाकर) अब तक कुल मिलाकर 12 फाइनल हो चुके हैं, जिनमें 4 में भारत ने खिताब जीता है, जबकि 8 खिताबी जीत पाकिस्तान के नाम रही है। इनमें से टीम इंडिया ने शरजाह में ही 4 फाइनल हारे हैं। इससे पहले खिताबी मुकाबले में दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण में 2007 के फाइनल में भिड़ीं थीं, जिसे महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने जीता था, लेकिन पिछली बार विराट कोहली की कप्तानी में हार मिली थी ।