25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूसरे ODI के लिए विशाखापट्टनम पहुंची भारत और इंडीज की टीम, फिर दिख सकती है रनों की बारिश

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच विशाखापट्टनम में बुधवार को खेला जाना है। इस मुकाबले में भी रनों की बारिश देखने को मिल सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 22 Oct 2018, 9:19 PM IST

ind vs wi

दूसरे ODI के लिए विशाखापट्टनम पहुंची भारत और इंडीज की टीम, फिर दिख सकती है रनों की बारिश

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच विशाखापट्टनम में खेला जाना है। 24 अक्टूबर को खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए भारत और वेस्टइंडीज की टीमें सोमवार को विशाखापट्टनम में पहुंच चुकी है। बता दें कि सीरीज का पहला मुकाबला गुवाहाटी के बर्सपारा स्टेडियम में खेला गया था। जिसमें भारत ने आठ विकेट के अंतर से आसानी से जीत हासिल की थी।

मंगलवार को अभ्यास करेगी दोनों टीमें-
गुवाहाटी में पहला मैच खेलने के बाद पांच मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज के दूसरे मैच के लिये दोनों टीमें विशाखापट्टनम पहुंच गई। दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को खेला जाएगा। आंध्र क्रिकेट संघ (एसीए) के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि भारत और वेस्टइंडीज के अभ्यास मैचों के लिये पी पी पालेम स्थित वीडीसीए बी ग्राउंड पर दो पिचें तैयार करायी गयी हैं जहां मंगलवार को अभ्यास सत्र आयोजित किया जाएगा।

बल्लेबाजी के अनुकूल होगी पिच-
आयोजकों ने बताया कि दूसरे वनडे के लिये सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। भारत ने रविवार को पहले वनडे में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया था। एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम पर 24 अक्टूबर को होने वाले मैच में पिच को बल्लेबाजों के अनुकूल माना जा रहा है जहां प्रशंसकों को बड़े स्कोर वाला मैच देखने को मिल सकता है।

स्टेडियम के आंकड़ें-
गौरतलब हो कि इस स्टेडियम का निर्माण साल 2003 में किया गया था। 38000 दर्शकों की क्षमता वाला इस स्टेडियम में अबतक कुल सात वनडे मुकाबले खेले जा चुके है। इन सात मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने दो बार जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने पांच बार जीत हासिल की है। स्टेडियम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 356 रन है जो भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था। जबकि न्यूनतम स्कोर 79 है, जो न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के खिलाफ बनाया था।