5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारत को मिला अजहरुद्दीन का साथ, बताया- टीम इंडिया होगी विजयी

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 T20, 4 टेस्ट और 3 ODI मुकाबले खेलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 3 Nov 2018, 11:18 AM IST

indian test cricket team

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारत को मिला इस दिग्गज का साथ, बताया- टीम इंडिया होगी विजयी

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शुक्रवार को कहा कि भारत के आस्ट्रेलिया दौरे में जीतने की अच्छी संभावनाएं हैं। पूर्व कप्तान ने हालांकि माना कि इसके लिए भारत को कड़ी मेहनत करनी होगी। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज के बाद रवाना होगी। जहां वह 3 T20, 4 टेस्ट और 3 ODI मुकाबले खेलेगी। इस सीरीज का पहला मैच 21 नवंबर और आखिरी मैच 18 जनवरी को खेला जाएगा।


मजबूत है यह भारतीय टीम-
अजहरूद्दीन ने यहां ईडन गार्डन्स में जगमोहन डालमिया वार्षिक सम्मेलन से इतर संवाददाताओं से कहा, "भारत के आस्ट्रेलिया में जीतने की अच्छी संभावनाएं हैं। भारतीय टीम अच्छी है और इसलिए मैं उसे जीत का प्रबल दावेदार मानता हूं। आस्ट्रेलिया में हालांकि जीतना आसान नहीं होगा लेकिन यह भारतीय टीम जीत सकती है।"


सम्मलेन में लगा दिग्गजों का मेला-
अजहर के अलावा इस सम्मेलन में वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा, कार्ल हूपर, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली भी मौजूद थे। इन सभी ने चर्चा में हिस्सा लिया और 1993 सीएबी टूर्नामेंट 'द हीरो कप' की 25वीं वर्षगांठ का जश्न मनाया। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष डालमिया पर लेक्चर देने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रैम स्मिथ भी इस चर्चा का हिस्सा थे।

कूकाबुरा गेंद पर भी बोले-
अजहर से कूकाबुरा गेंद को लेकर चल रहे विवाद के बारे में भी पूछा गया। हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने भी कहा था कि कूकाबुरा गेंद वक्त के साथ मुलायम हो जाती है जिससे आस्ट्रेलिया में शॉट लगाना आसान होता है। अजहर ने कहा, "मेरा मानना है कि अलग-अलग देशों में अलग-अलग गेंदों का इस्तेमाल होता है। आप नियमों के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। हां कूकाबुरा गेंद के साथ बात यह है कि ये ज्यादा स्विंग नहीं करती। इंग्लैंड में ड्यूक गेंद का इस्तेमाल होता है जबकि भारत में एसजी गेंद का।"