5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

18 साल बाद रणजी खेलने उतरी बिहार क्रिकेट टीम, उत्तराखंड ने 10 विकेट से हराया

उत्तराखंड की टीम ने भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में अपने सफर का आगाज जीत के साथ किया है। पहली बार रणजी ट्रॉफी में खेल रही उत्तराखंड ने प्लेट ग्रुप के एकतरफा मुकाबले में बिहार को 10 विकेट से हरा दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 2 Nov 2018, 6:01 PM IST

Ranji trophy : bihar loses to uttarakhand in comeback match after 18 y

18 साल बाद रणजी खेलने उतरी बिहार क्रिकेट टीम, उत्तराखंड ने 10 विकेट से हराया

नई दिल्ली । उत्तराखंड की टीम ने भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में अपने सफर का आगाज जीत के साथ किया है। पहली बार रणजी ट्रॉफी में खेल रही उत्तराखंड ने प्लेट ग्रुप के एकतरफा मुकाबले में बिहार को 10 विकेट से हरा दिया। मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को उत्तराखंड के गेंदबाजों ने बिहार को दूसरी पारी में 169 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया। बिहार ने अपनी पहली पारी में महज 60 रन बनाए थे।

महज तीन रनों का लक्ष्य-
उत्तराखंड ने अपनी पहली पारी में 227 रन बनाए थे। इस कारण उत्तराखंड को दूसरी पारी में महज तीन रनों का लक्ष्य मिला। करण कौशल ने पहली ही गेंद पर चौका मार उत्तराखंड को 10 विकेट से जीत दिला दी। उत्तराखंड ने पहले दिन का अंत सात विकेट के नुकसान पर 201 रनों के साथ किया था। रजत भाटिया और दीपक धोपाला ने दिन की शुरुआत की और दीपक स्कोरबोर्ड में छह रन जुड़ने के बाद ही दो के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसी स्कोर पर धनराज शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट लिए। सन्नी कश्यप ने कुछ देर रजत भाटिया का साथ दिया और 21 रन जोड़े जिसमें उनका योगदान सिर्फ एक रन का था। रजत 38 रनों पर नाबाद लौटे।

दूसरी पारी में भी नाकाम रहे बिहार के बल्लेबाज-
बिहार के लिए आशुतोष अमन ने चार विकेट लिए। इसी के साथ उत्तराखंड ने बिहार पर 167 रनों की बढ़त ले ली थी। अपनी दूसरी पारी खेलने उतरे बिहार के बल्लेबाज एक बार फिर नाकाम रहे। उसके लिए समर कादरी ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। अनुन्य सिंह ने 35 रनों का योगदान दिया। दूसरी पारी में बिहार 50.5 ओवरों में 169 रनों पर ही ऑलआउट हो गई और उत्तराखंड को बहुत आसान सा लक्ष्य मिला जिसे उसने एक गेंद में ही हासिल कर लियादूसरी पारी में उत्तराखंड के लिए सन्नी ने चार विकेट लिए। दीपक ने तीन विकेट अपने नाम किए। धनराज शर्मा को दो विकेट मिले।