
यशस्वी जायसवाल। (फोटो सोर्स: IANS)
India ODI squad for England Tour: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। चोट के चलते अफगानिस्तान सीरीज से बाहर रहने के बाद विराट कोहली इंग्लैंड के दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई। हालांकि इससे पहले उन्हें फिटनेस क्लियरेंस लेना होगा। वहीं, वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते ब्रेक पर रहे जसप्रीत बुमराह की भी वापसी हुई है। लेकिन, सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
बीसीसीआई की मुख्य चयन समिति ने मोहम्मद सिराज को भी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम में जगह नहीं दी है। इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में उन्हें ब्रेक देने की बात कही गई थी। उनके अलावा स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का नाम भी लिस्ट में नहीं है। आईपीएल के दौरान वह इंजर्ड हो गए थे। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए भी चुना गया था, लेकिन फिट नहीं होने के चलते वह सीरीज नहीं खेल पाए थे।
विराट कोहली को आईपीएल 2026 के फाइनल में हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी, जिसके चलते वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। उन्हें सशर्त टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने वरुण चक्रवर्ती की चोट पर अपडेट देते हुए कहा कि उन्हें भी आईपीएल के दौरान पैर में चोट लग गई थी, वह ठीक होने के आखिरी स्टेज पर हैं। इसलिए आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे।
हर्षित राणा को अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे से पहले अचानक भारतीय टीम में शामिल किया गया था। लेकिन, उन्हें खिलाया नहीं गया था। इसके बावजूद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम में जगह दे दी गई है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी वनडे टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। लंबे कद के गुरनूर बरार ने भी टीम में अपनी जगह बनाए रखी है।
पहला वनडे. एजबेस्टन (14 जुलाई)
दूसरा वनडे- सोफिया गार्डन्स (16 जुलाई)
तीसरा वनडे लॉर्ड्स (19 जुलाई)
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली*, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार।
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।
Published on:
21 Jun 2026 03:54 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
