
India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे चौथा टेस्ट मैच का तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस मैच में पकड़ बना ली है। इंग्लैंड द्वारा दिये गए 192 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 40 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा 24 रन और यशस्वी जायसवाल 16 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम इंडिया को अभी भी जीत के लिए 152 रन की जरूरत है।
इससे पहले स्पिनर रविचन्द्र अश्विन की जिरदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में मात्र 145 रन पर ढेर कर दिया। ऐसे में पहली पारी में मिली 46 रनों की बढ़त के आधार पर भारत को 192 रनों का लक्ष्य मिला। अश्विन ने मात्र 51 रन देकर पांच विकेट झटके। यह उनका टेस्ट में 35वां फाइव विकेट हॉल था।
दिन की शुरुआत सात विकेट पर 219 रन से आगे खेलते हुए की। टीम ने आज 88 रन जोड़े और बचे हुए तीन विकेट हो दिये। भारत को सबसे पहला झटका कुलदीप यादव के रूप में लगा। कुलदीप 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने जुरेल के साथ 76 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद आकाश दीप बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने जुरेल के साथ 40 रन की साझेदारी की। आकाश नौ रन बनाकर आउट हुए। दोनों को शोएब बशीर ने पवेलियन भेजा और अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली बार फाइव विकेट हॉल हासिल किया। आखिरी विकेट के रूप में जुरेल आउट हुए।
जुरेल ने 90 रन बनाए। वह शतक से चूक गए। इसके बाद इंग्लैंड बल्लेबाजी करने आई और शुरुआत से ही लड़खड़ा गई। इंग्लैंड को 19 के स्कोर पर दो झटके लगे। अश्विन ने इंग्लैंड की दूसरी पारी के पांचवें ओवर की आखिरी दो गेंद पर दो विकेट लिए। हालांकि, वह हैट्रिक से चूक गए। जैक क्राउली ने उनकी गेंद पर डिफेंस किया। ओवर की पांचवीं गेंद पर अश्विन ने बेन डकेट को सरफराज खान के हाथों कैच कराया। वहीं, अगली ही गेंद पर ओली पोप को एल्बीडब्ल्यू आउट किया।
इंग्लैंड को 65 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। अश्विन ने जो रूट को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 11 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड को 110 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। कुलदीप यादव ने जैक क्राउली को क्लीन बोल्ड किया। वह 60 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 120 के स्कोर पर इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई। कुलदीप ने जैक क्राउली के बाद कप्तान बेन स्टोक्स को बोल्ड किया। वह चार रन बना सके।
चायकाल तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट गंवाकर 120 रन बना लिए थे। चाय के तुरंत बाद इंग्लैंड को छठा झटका लगा। जडेजा ने जॉनी बेयरस्टो को रजत पाटीदार के हाथों कैच कराया। वह 30 रन बना सके। 133 के स्कोर पर सातवां गिरा। कुलदीप यादव ने टॉम हार्टले को सरफराज खान के हाथों कैच कराया। वह सात रन बना सके। वहीं अगली गेंद पर कुलदीप ने डक पर रॉबिन्सन को चलता किया।
145 के स्कोर पर इंग्लैंड ऑल आउट हो गई। रविचंद्रन अश्विन ने पहले बेन फोक्स का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। उसके बाद जेम्स एंडरसन को उन्होंने जुरेल के हाथों कैच आउट कराया। भारत के लिए अश्विन के अलावा चाइनामैन कुलदीप यादव ने 22 रन देकर चार विकेट हासिल किए। वहीं वींद्र जडेजा को एक विकेट मिला।
Published on:
25 Feb 2024 05:08 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
