
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। (फोटो सोर्स: @/BCCI)
India T20I squad change for Ireland and England: तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज के लिए भारत की टीम से बाहर कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मेडिकल टीम और टीम मैनेजमेंट ने बातचीत के बाद सिराज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) को टीम में जगह दी है। सिराज को वर्कलोड मैनेजमेंट प्रोग्राम के तहत आराम करने की सलाह दी गई है। यह फैसला लंबे अंतरराष्ट्रीय सीजन को देखते हुए लिया गया है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में अपने बल्ले से धूम मचाने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के लिए भारतीय सीनियर टीम में चुना गया है। उन्हें आईपीएल टीएनज सनसनी वैभव ने आईपीएल के हाल ही में खत्म हुए सीजन के 16 मैचों में 330 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से 72 छक्कों के साथ कुल 776 रन बनाए थे। इस प्रदर्शन की वजह से ही भारतीय चयनकर्ताओं को उन्हें भारतीय टी20 टीम में शामिल करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
बता दें कि वैभव सूर्यवंशी को श्रीलंका ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत ए टीम में भी शामिल किया गया है। इस सीरीज का पहला मुकाबला दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए है।
ऋतुराज गायकवाड़ ने 114 गेंदों पर 101 रन तो तिलक वर्मा ने 97 गेंदों पर 60 रन की शानदार पारियां खेली हैं। लेकिन, इस मैच में सबकी नजर वैभव पर थी, जो कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने अपनी शैली के विपरीत 12 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से महज 14 रन की पारी खेली।
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।
Updated on:
09 Jun 2026 03:08 pm
Published on:
09 Jun 2026 02:48 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
