10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs SL 2026: 9 साल बाद टेस्ट सीरीज खेलने श्रीलंका जाएगी भारतीय टीम, 15 अगस्त से शुरू होगा पहला मैच

India tour of Sri Lanka 2026: भारतीय क्रिकेट टीम इस साल अगस्त में पूरे 9 साल बाद टेस्ट सीरीज खेलने श्रीलंका के दौरे पर जा रही है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया वहां वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तहत दो टेस्ट मैच खेलेगी। सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा सकता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jun 10, 2026

India tour of Sri Lanka 2026, India vs Sri Lanka Test series schedule, Shubman Gill captaincy

भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम (Photo - IANS)

India tour of Sri Lanka 2026: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज अगस्त में खेली जाएगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के अंतर्गत आने वाली यह सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है। भारत को अपनी पिछली टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के हाथों घर पर हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद वह डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में पहली बार छठे स्थान पर पहुंच गया है।

गॉल स्टेडियम में खेला जाएगा पहला मैच

क्रीकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुक़ाबला 15- 19 अगस्त के बीच खेला जाएगा। यह मुक़ाबला दक्षिणी श्रीलंका के खूबसूरत गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होगा। वहीं, दूसरे टेस्ट मैच की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड में 23 अगस्त से शुरू होने की उम्मीद है।

2017 के बाद पहली बार श्रीलंका जाएगा भारत

भारत 9 साल के बाद टेस्ट सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका का दौरा करेगा। इससे पहले साल 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेली थी और मेजबान टीम को क्लीन स्वीप किया था। भारत को अगर डबल्यूटीसी के फ़ाइनल में जगह बनाई है तो यह सीरीज हर हाल में अपने नाम करनी होगी।

टेस्ट के साथ टी-20 का भी मिलेगा

इस दौरे पर सिर्फ टेस्ट मैच ही नहीं, बल्कि फैंस को टी20 का रोमांच भी देखने को मिल सकता है। बीसीसीआई (BCCI) के सेक्रेटरी देवाजीत सैकिया ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए इस बात का संकेत दिया है कि श्रीलंका ने 3 मैचों की टी-20 सीरीज का भी अनुरोध किया है और शेड्यूल को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा।

चूंकि श्रीलंका की घरेलू टी-20 लीग 9 अगस्त को खत्म हो रही है, इसलिए टेस्ट सीरीज के ठीक बाद इन तीन टी-20 मैचों का आयोजन करना सबसे आसान और सही फैसला माना जा रहा है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड इस समय इस पूरे दौरे की बारीकियों पर काम कर रहा है और जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान हो सकता है।