
Axar Patel
India vs Australia 3rd T20: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों के T20 सीरीज के लिए भारत के दौरे पर है। इस दौरे का पहला मैच दोनों टीमों के बीच पीसीए स्टेडियम मोहाली में हुआ जहां ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से टीम इंडिया को मात दी और नागपुर में हुए दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार तरीके से 6 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। अब तीसरा और निर्णायक मुकाबला कल शाम 7 बजे हैदराबाद में खेला जाएगा। यह मुकाबला जो भी टीम जीतेगी वह सीरीज पर कब्जा कर लेगी। इस मुकाबले में टीम इंडिया को ये तीन गेंदबाज सीरीज जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं
1) Yuzvendra Chahal:
कल ऑस्ट्रेलिया को सीरीज हराने में यूज़वेंद्र चहल टीम इंडिया की काफी मदद कर सकते हैं। एशिया कप 2022 में चहल ने अपनी कलात्मक गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था। हालांकि उन्हें चार मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 4 विकेट ही निकाले और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में चहल ने एक विकेट निकाला, जबकि दूसरे वर्षा बाधित मैच में उन्हें सिर्फ 1 ओवर डालने का ही मौका मिला। इसमें उन्होंने 12 रन दिए, लेकिन हैदराबाद में चहल अपनी फिरकी से सीरीज में बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 2007 में T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के वो खिलाड़ी जो अभी भी है टीम का हिस्सा
2) Axar Patel:
चोटिल रविंद्र जडेजा की जगह टीम इंडिया में शामिल हुए अक्षर पटेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था। पटेल ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट निकाले और दूसरे मुकाबले में भी 2 ओवर में 13 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट निकाले, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के 2 सबसे खतरनाक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल और टिम डेविड को बोल्ड आउट किया था। अगर ऐसा ही प्रदर्शन अक्षर कल के मैच में करते हैं तो टीम इंडिया को सीरीज जीतने से कोई नहीं रोक सकता।
यह भी पढ़ें: 2019 से T20 डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा सिक्स खाने वाले 3 भारतीय गेंदबाज
3) Jasprit bumrah:
चोट से वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह कल ऑस्ट्रेलिया को सीरीज हराने में टीम इंडिया की बड़ी मदद कर सकते हैं। यॉर्कर गेंदबाजी के लिए मशहूर जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी को कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सकता। हालांकि खराब स्वास्थ्य के कारण वह पहला मुकाबला नहीं खेल सके थे लेकिन दूसरे मुकाबले में उन्होंने शानदार यॉर्कर सेबखतरनाक ओपनर आरोन फिंच को बोल्ड आउट किया था। अगर ऐसे ही दो-तीन विकेट कल के मैच में बुमराह ने निकाले, तो जरूर टीम इंडिया सीरीज जीतने में कामयाब होगी
Updated on:
24 Sep 2022, 5:21 PM IST
Published on:
24 Sep 2022, 5:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.