
IND vs AUS Weather Update: T20 World Cup 2024 के सुपर-8 में आज सोमवार 24 जून को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहम मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया को इस मैच में हार-जीत से भले ही फर्क पड़े या नहीं, लेकिन अगर ऑस्ट्रेलिया हारा तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है। इसलिए ऑस्ट्रेलिया की नजर हर हाल में इस करो या मरो वाले मैच को जीतने पर टिकी होंगी। ऐसे में कंगारू आज अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे। लेकिन, मैच से पहले सेंट लूसिया के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट आया है, जो ऑस्ट्रेलियाई खेमे के लिए किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है। क्योंकि सेंट लूसिया का मौसम लगातार खराब चल रहा है और दिनभर रुक-रुककर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
T20 World Cup 2024 सुपर-8 ग्रुप-1 पर नजर डालें तो भारत 4 अंक के साथ टॉप पर है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान 2-2 अंक के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। अगर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच बारिश से रद्द होता है तो भारत 5 अंक के साथ टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया के 3 अंक रह जाएंगे। ऐसे में अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच में अफगानी टीम के हारने की दुआ करनी होगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान सेंट लूसिया के मौसम की बात करें तो एक्यूवेदर के मुताबिक, सेंट लूसिया में मौसम लगातार खराब है। मैच के दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि बीच-बीच में हल्की धूप निकल सकती है। पूरे दिन 70 फीसदी से अधिक बारिश की संभावना जताई गई है। अगर ऐसा होता है तो मैच में पूरे 40 ओवर फेंके जाने की बहुत संभावना कम है और कंप्लीट वॉशआउट का डर है।
मैच बारिश से धुलने पर भारतीय टीम का टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचना तय हो जाएगा। जहां भारत की फिर से इंग्लैंड से भिड़ंत होगी। जहां भारत टी20 वर्ल्ड कप 2022 का हिसाब चुकता करना चाहेगा।
Updated on:
24 Jun 2024 03:01 pm
Published on:
24 Jun 2024 01:00 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
