
IND vs BAN Live Streaming: T20 World Cup 2024 की सुपर-8 स्टेज में आज शनिवार 22 जून को भारत और बांग्लादेश के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। भारती टीम की नजरें इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने पर होगी। भारत ने सुपर-8 के अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को हराया था, अगर भारत आज बांग्लादेश को भी हरा देता है तो उसका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा। जबकि, ऑस्ट्रेलिया से अपना पहला सुपर-8 मैच हारने वाला बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। आइये मैच से पहले आपको बताते हैं कि आप भारतीय समयानुसार, इस मैच को कब और कहां देख सकते हैं?
भारत वर्सेज बांग्लादेश का मैच आज 22 जून शनिवार को भारतीय समयानुसार, रात 8 बजे से लाइव देख सकेंगे।
भारत वर्सेज बांग्लादेश मैच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत वर्सेज बांग्लादेश मैच का लाइव प्रसारण आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं।
भारत वर्सेज बांग्लादेश मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप भारत में हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल।
तंजीद हसन, लिटन दास (विकेट कीपर), नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तौहीद ह्रदय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, रिशाद हुसैन, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, तनजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान, जैकर अली, तनवीर इस्लाम, शोरफुल इस्लाम, सौम्या सरकार।
Published on:
22 Jun 2024 08:47 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
