भारत के लिए लीड्स टेस्ट के आखिरी दिन पहला सत्र बेहद महत्वपूर्ण होगा। अगर पहला सत्र भारत के पक्ष में जाता है तो जीत के चांस काफी बढ़ जाएंगे। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को पहले सत्र में कम से कम 3 विकेट जरूर चटकाने होंगे, जिनमें जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप और जो रूट में से कोई तीन हो सकते हैं। इसकी जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ अन्य गेंदबाजों को लेनी होगी, जो मौसम का साथ मिलने पर इंग्लैंड के इन बल्लेबाजों को जल्छी पवेलियन का रास्ता दिखा सकते हैं।