Josh Tongue reveals England Plan: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत के खिलाफ लीड्स टेस्ट के 5वें दिन उनकी टीम केवल एक ही परिणाम यानी जीत की तलाश में होगी। 371 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम ने चौथे दिन स्टंप्स तक बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए थे। बड़े स्कोर के दबाव और खराब होती पिच के बावजूद टंग ने कहा कि बेन स्टोक्स के नेतृत्व में इंग्लैंड की मानसिकता में कोई बदलाव नहीं आया है। वे आक्रामक क्रिकेट खेलते रहे हैं, जिसकी इंग्लैंड को मंगलवार को बिल्कुल जरूरत है। इसका मतलब है कि इंग्लैंड की टीम लीड्स टेस्ट के आखिरी दिन फिर से बैजबॉल क्रिकेट खेलती नजर आएगी।