इंग्लैंड में ये उनका तीसरा टेस्ट शतक है। इसके साथ ही SENA देशों में उनके छह शतक हो गए हैं, लेकिन उनका औसत अभी भी 35 से नीचे है। राहुल भी इस बात से भलिभांति वाकिफ हैं। चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स से कहा कि बेशक, जब मैं अपना औसत देखता हूं तो बहुत दुख होता है। लेकिन इस समय मैं आंकड़ों के बारे में नहीं सोचना चाहता। जब भी मौका मिलता है, मैं प्रभाव डालना चाहता हूं और भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने का आनंद लेना चाहता हूं।