23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

India vs England 3rd T20: इंग्‍लैंड की जीत, भारत पर भारी पड़े बटलर और बेयरस्‍टो

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 (India vs England 3rd T20) मुकाबला इंग्लैंड ने अपने नाम कर लिया इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था भारत ने दूसरा टी20 मैच 7 विकेट से जीता था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vivhav Shukla

•

Updated: 16 Mar 2021, 7:08 PM IST

vfvf.jpg

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज में इंग्लैंड 2-1 पर है। तीसरा टी20 (India vs England 3rd T20) मुकाबला इंग्लैंड ने अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था।

20 ओवर में भारत ने 6 विकेट पर 156 रन बनाए । इस मैच में विराट कोहली ने 46 बॉल में 77 रन बनाए हैं। अर्धशतक जड़ने के बाद कोहली ज्‍यादा आक्रामक खेल रहे थे। इसी वजह से टीम का स्कोर 150 रन पार कर हो पाया लेकिन बेयरस्‍टो की शानदारी पारी के आगे ये सब बेकार हो गया। इंग्‍लैंड ने 8 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

ये भी पढ़ें- ईशान किशन ने डेब्यू मैच में बनाया रिकॉर्ड, अंजिक्य रहाणे के बाद बने दूसरे बल्लेबाज

जोस बटलर के नाबाद 83 रन और जॉनी बेयरस्‍टो के 40 रन की बदौलत इंग्‍लैंड ने तीसरे टी20 मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज करके पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पावरप्‍ले में ही केएल राहुल, रोहित शर्मा और ईशान किशन के रूप में तीन बड़े विकेट गंवा दिए थे।

इसके बाद कोहली ने पंत के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया, मगर 64 रन पर पंत के रूप में भारत को चौथा झटका लग गया। इसके बाद श्रेयस अय्यर के रूप में भारत को 86 रन पर 5वां झटका लगा। पंड्या पारी की आखिरी गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुए। कोहली 77 रन पर नाबाद रहे।

ये भी पढ़ें- T-20: ईशान और कोहली की शानदार पारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया

ये है प्‍लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन, विराट कोहली, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्‍वर कुमार और युजवेंद्र चहल

इंग्‍लैंड : जेसन रॉय, जोस बटलर, डेविड मलान, जॉनी बेयरस्‍टो, ऑयन मॉर्गन, बेन स्‍टोक्‍स, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड