तीसरे सत्र का हाल -
पहले दिन का तीसरा सेशन भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा। भारतीय गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए। 80 के निजी स्कोर पर कप्तान जो रूट के रन आउट होने के बाद इंग्लैंड की बल्लेबाजी ढ़ह गई। विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो 70 रन बना कर उमेश के शिकार बने। जबकि अश्विन ने बेन स्टोक्स, जोस बटलर और स्टुअर्ड ब्रॉड को आउट किया। ईशांत को आदिल रशीद के रूप में पहला शिकार मिला।