7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LIVE Eng vs Ind: भारत को लगा नौवां झटका, ईशांत शर्मा हुए आउट

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच इस समय बर्मिंघम में खेला जा रहा है। जहां इस समय चौथे दिन का खेल प्रगति पर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 4 Aug 2018, 4:48 PM IST

live

LIVE Eng vs Ind: कार्तिक के रूप में भारत को लगा छठां झटका, कोहली की कप्तानी पारी जारी

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहला मैच इस समय बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम पर खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन का पहला सत्र इस समय प्रगति पर है। इस समय भारत की दूसरी पारी खेला जा रही है। आज का खेल शुरू होने से पहले भारत को जीत के लिए 84 रनों की जरुरत थी।

मैच का ताजा हाल-
मैच में इस समय भारत की हालत बेहद खराब हो चुकी है। पहले सत्र में अबतक भारत को तीन झटके लग चुके है। दिन का पहला झटका दिनेश कार्तिक के रूप में लगा। कार्तिक 20 के निजी स्कोर पर एंडरसन के शिकार बने। इसके बाद कप्तान कोहली 51 के स्कोर पर बेन स्टोक्स के शिकार बने। स्टोक्स ने इसी ओवर में मोहम्मद शमी को भी आउट कर दिया। इसके बाद भारत को नौवां झटका ईशांत शर्मा के रूप में आदिल रशीद ने दिया।

इंग्लैंड की दूसरी पारी का हाल-
इंग्लैंड की बल्लेबाजी दूसरी पारी में बुरी तरीके से लड़खड़ा गई थी। ईशांत शर्मा की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत इंग्लैंड को महज 180 रनों के स्कोर पर समेटने में कामयाब हो गया था। इंग्लैंड की स्थिति और नाजूक हो गई होती यदि निचले क्रम में सैम कुरैन 63 रनों की पारी नहीं खेलते। दूसरी पारी में भारत की ओर ईशांत ने पांच, अश्विन ने तीन जबकि उमेश यादव ने दो विकेट चटकाए।

भारत की पहली पारी का हाल-
भारत ने पहली पारी में कप्तान कोहली के दमदार शतक के मदद से 274 रन बनाए। कोहली ने पहली पारी में 149 रन बनाए। कोहली के अलावा मुरली विजय (20), शिखर धवन(26), हार्दिक पांड्या(22), अजिंक्य रहाणे (15) रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से इस पारी में सैम कुरैन ने चार जबकि बेन स्टोक्स, आदिल रशीद और जेम्स एंडरसन ने दो-दो सफलताएं हासिल की।

इंग्लैंड की पहली पारी-
इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 287 रन बनाए थे। पहली पारी में इंग्लैंड की ओर से कप्तान जोए रूट ने 80 जबकि जॉनी बेयस्टो ने 70 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कीटन जेनिंग्स ने 42 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से पहली पारी में आर. अश्विन चार, मोहम्मद शमी ने तीन, जबकि उमेश यादव औऱ ईशांत शर्मा ने एक-एक सफलताएं हासिल की।