7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किंग कोहली की बल्लेबाजी के मुरीद हुए शोएब अख्तर, कहा कुछ ऐसा कि जीत लिया करोड़ों भारतीय का दिल

बर्मिंघम में भारतीय कप्तान विराट कोहली की शतकीय पारी के लिए दुनिया भर के क्रिकेटर उन्हें बधाई दे रहे है। अब इस लिस्ट में अख्तर का नाम भी जुड़ गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 4 Aug 2018, 3:58 PM IST

KOHLI

किंग कोहली की बल्लेबाजी के मुरीद हुए शोएब अख्तर, कहा कुछ ऐसा कि जीत दिला करोड़ों भारतीय का दिल

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच इस समय बर्मिंघम में जारी है। आज मैच के चौथे दिन भारतीय टीम को जीतने के लिए 84 रनों की जरुरत है। जबकि मेजबान इंग्लैंज जीत के पांच विकेट दूर है। इस मैच में जीत चाहे जिस टीम को भी मिले लेकिन इतना तो तय है कि दर्शकों को इस मैच में भरपुर मनोरंजन मिला है। गेंदबाजों के लिए ऐशगाह साबित हो रहे इस पिच पर बल्लेबाजी बहुत मुश्किल साबित हो रही है। लेकिन विपरित परिस्थिति के बावजूद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस मैदान पर जिस तरह की पारी खेली, उसकी तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है।

जज्बे और निष्ठा की तारीफ-
कोहली की बल्लेबाजी से अभिभूत कई दिग्गज पूर्व क्रिकेटरों ने उन्हें बधाई दी है। कोहली की तारीफ करने वाले में एक नाम पाकिस्तान से भी सामने आया है। ये नाम है शोएब अख्तर का। अख्तर ने विराट की बल्लेबाजी देख कर एक के बाद एक दो ट्वीट किए। मैच के दूसरे दिन जैसे ही कोहली ने शतक जमाया तब अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि शानदार सेंचुरी है विराट कोहली। पिछली बार जब वो इंग्लैंड गया तो बुरी तरह असफल रहा लेकिन इस बार उसने ऐसा सुधार किया जो दिखाता है कि वो कितना शानदार खिलाड़ी है और उसके जज्बे और निष्ठा की भी तारीफ करनी होगी। उसने इस दौरे पर सबको गलत साबित किया है।

बल्लेबाजों के लिए बेंचमार्क है कोहली -
इसके बाद शोएब अख्तर ने दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा कि विराट की बल्लेबाजी मुझे अचंभित करती है कि उसके अंदर निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ भी उसी स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करने की क्षमता है जैसा कि वो शीर्ष क्रम के साथ करता है। मेरा मानना है कि विराट कोहली अब दुनिया भर के बल्लेबाजों के लिए बेंचमार्क बन चुका है। बता दें कि पहली पारी में विराट कोहली ने 149 रनों की धांसू पारी खेली थी। जबकि दूसरी पारी में वे इस समय 43 रन बनाकर नाबाद है। आज भारत की जीत के लिए कोहली का मैदान पर रुकना काफी जरुरी है।

सचिन का रिकॉर्ड तोड़ सकते है कोहली-

बता दें कि इससे पहले शोएब अख्तर ने एक बार कहा था कि विराट कोहली मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ सकते है। सचिन रन, शतक के मामले में इस समय दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाज है। देखना है कि उनकी बराबरी क्या कोई बल्लेबाज कर पाता है या नहीं?