1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: क्रिस जॉर्डन ने किया ऐसा कारनामा, देखते रह गए सूर्यकुमार यादव, निराश होकर लौटे

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का बांउड्री लाइन पर क्रिस जॉर्डन (Chris Jordan) ने लपका ऐसा अद्भूत कैच देखते रह गए सभी। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इस शानदार कैच का वीडियो...

2 min read
Google source verification
chris_jordan.png

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच 5वें टी20 मैच के दौरान इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। टीम इंडिया (Team India) ने इस मौके को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और निर्धारित 20 ओवर में 224 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य इंग्लैंड की टीम के सामने रख दिया। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 188 रन ही बना सकी। भारत ने यह मैच 36 रनों से जीतने के साथ ही 5 टी20 मैचों की सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली।

क्रिस जॉर्डन ने नामुमकिन को किया मुमकिन
विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पारी की शुरुआत की। रोहित के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) नंबर 3 पर बैटिंग के लिए उतरे और तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 32 रनों की विस्फोटक पारी खेली। लेकिन इंग्लैंड के फिल्डर क्रिस जॉर्डन (Chris Jordan) ऐसा कारनामा किया कि सूर्यकुमार की ताबड़तोड़ पारी का दुखद तरीके से अंत हुआ। सूर्यकुमार यादव भी क्रिस जॉर्डन के इस कारनामे को देखते रह गए।

यह खबर भी पढ़ें :India vs England 5th T20 : टीम इंडिया के धुरंधरों के सामने ढ़ेर हुए अंग्रेज, भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

जॉर्डन ने लूटी वाहवाही
दरअसल, पारी का 14वां ओवर आदिल रशीद फेंक रहे थे और सूर्यकुमार ताबड़तोड़ शॉट लगाया। गेंद लॉन्ग ऑन बाउंड्री से होते हुए सीमा रेखा पार कर रही थी, लेकिन क्रिस जॉर्डन तेजी से दौड़ते हुए आए और करिश्मा कर दिया। क्रिस दौड़ते हुए बाउंड्री पार करने ही वाले थे लेकिन उससे पहले अपने दाएं हाथ से गेंद को पकड़कर उन्होंने सीमा रेखा के अंदर फेंक दिया। बाउंड्री लाइन के पास खड़े जेसन रॉय ने जिसके बाद कैच आसानी से लपक लिया। यह कैच भले ही जेसन रॉय के खाते में गया, लेकिन इसका पूरा श्रेय क्रिस जॉर्डन को जाता है। सूर्यकुमार यादव ने आउट होने से पहले 17 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 32 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने पहली पारी में विराट कोहली के नाबाद 80 रनों की बदौलत 224 रन बनाए हैं।

यह खबर भी पढ़ें : Ind vs Eng: आज फाइनल मैच में भारत को जीत दिला सकते हैं ये 4 खिलाड़ी

वनडे सीरीज 23 मार्च से
वहीं अगर टी-20 सीरीज की बात करें तो भारत ने यह सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली है। 5वें और आखिरी टी20 मैच में दोनों ही टीमों ने पूरा जोर लगाया, लेकिन टीम इंडिया के धुरंधरों के सामने अंग्रेज नतमस्तक नजर आए। अब भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज 23 से खेली जाएगी।

Story Loader