नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच खेली जा रही 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी और 5वां मुकाबला आज शाम 7 बजे अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला मैच है। क्योंकि सीरीज 2—2 की बराबरी पर चल रही है। आज जो टीम मैच जीतेगी, वही सीरीज जीतेगी। ऐसे में दोनों ही टीमें इस मैच को जीतने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहेंगी। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक टी-20 मुकाबले में कौन से 4 भारतीय खिलाड़ी मैच विनर साबित हो सकते हैं।