7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बर्मिंघम टेस्ट: भारत की जीत के लिए पाकिस्तान सहित अन्य एशियाई देशों में मांगी जा रही दुआ!

आज से बर्मिंघम में शुरू हो रहे भारत और इंग्लैंड के पहले टेस्ट में भारत की जीत के लिए पाकिस्तान, श्रीलंका सहित अन्य एशियाई देशों में भी दुआ मांगी जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 1 Aug 2018, 2:29 PM IST

ind vs eng

बर्मिंघम टेस्ट: भारत की जीत के लिए पाकिस्तान सहित अन्य एशियाई देशों में मांगी जा रही दुआ!

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच आज से शुरू हो रहे पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े तीन से खेला जाएगा। इस मैच के लिए इंग्लैंड की टीम ने अपनी अंतिम एकादश का ऐलान कर दिया है। जबकि भारतीय टीम टॉस के बाद अपनी अंतिम एकादश तय करेगी। फिलहाल दोनों तरफ की तैयारियां पूरी हो चुकी है। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम इस टेस्ट में जीत के साथ बड़ा इतिहास बनाने के इरादे के उतरेगी। लेकिन इसके लिए भारतीय टीम को इतिहास बदलना होगा। कारण कि ये वो मैदान है जहां भारत ही नहीं एशिया की अन्य टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली देशें भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है।

एशियाई देशों ने खेले है 16 टेस्ट-
इस स्टेडियम में एशियाई देशों ने अबतक कुल 16 टेस्ट मैच खेले है। जिनमें से 12 मुकाबलों में एशियाई देशों को हार का सामना करना पड़ा है। जबकि चार टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए है। इस मैदान पाकिस्तान ने इंग्लैंड के साथ आखिरी टेस्ट मैच 3 से 7 अगस्त के बीच 2016 में खेली थी। जिसमें पाकिस्तान को 141 रनों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

सात साल बाद भारत बीच मैदान में-
इस स्टेडियम में भारतीय टीम सात साल बाद आज उतर रही है। भारतीय टीम जब साल 2011 में इंग्लैंड के दौरे पर गई थी। तब भारत और इंग्लैंड के बीच 10 से 13 अगस्त के बीच टेस्ट मैच खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम को एक पारी और 242 रनों के बड़े अंतर से हार का कड़वा घूंट पीना पड़ा था।

एशियाई देशों का बर्मिंघम में रिकॉर्ड-
भारत अबतक बर्मिंघम में छह टेस्ट मैच खेल चुका है। जिसमें पांच बार भारत को हार मिली है। जबकि एक टेस्ट ड्रॉ हुआ है। पाकिस्तान की टीम ने अब तक बर्मिंघम में कुल आठ मुकाबले खेले है। जिसमें पांच में हार और तीन में ड्रॉ मिली है। वहीं श्रीलंका की टीम अब तक बर्मिंघम में दो मैच खेली है। दोनों में लंका को हार मिली है।

भारत की जीत की दुआ-
बर्मिंघम में यदि भारतीय टीम जीत हासिल करती है वो एशिया की पहली टीम होगी, जो इस मैदान पर जीत दर्ज करेगी। ऐसे में भारतीय टीम की जीत की दुआ न सिर्फ भारत में बल्कि अन्य एशियाई देशों में भी की जा रही होगी। अब देखना है कि भारतीय क्रिकेट टीम इस बड़ी उपलब्धि को हासिल कर पाती है या नहीं।