7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Eng vs Ind : रशीद के समर्थन में आए रुट, पहले टेस्ट मैच के लिए उनके चयन को सही ठहराया

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने पहले टेस्ट मैच के लिए लेग स्पिनर राशिद खान को टीम में चुने जाने के फैसले को सही बताया है। राशिद ने दिसंबर-2016 के बाद से कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेला। उन्हें इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने टेस्ट संन्यास से वापस बुलाते हुए पहले टेस्ट में चुना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 1 Aug 2018, 11:33 AM IST

नई दिल्ली। टेस्ट की नंबर-1 टीम भारत के सामने एक नई चुनौती इंतजार कर रही है। यह चुनौती है इंग्लैंड की। दोनों देशों के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच बुधवार से एजबेस्टन में शुरू हो रहा है। दोनों टीमों के लिए यह सीरीज अपने आप को साबित करने के लिए बेहद अहम मानी जा रही हैं और इसलिए टेस्ट की शीर्ष दो टीमें आने वाली चुनौती के लिए कमर कस चुकी हैं। इंग्लैंड ने इस सीरीज के लिए संन्यास ले चुके फिरकी गेंदबाज आदिल रशीद की टीम मैं वापसी कराइ है। आदिल की वापसी पर कई पूर्व खिलाड़ियों ने सवाल उठाये थे ऐसे में पहली बार कप्तान जो रुट ने इस पर खुलकर कुछ बोलै है।

राशिद स्पिन विभाग में हमें अक्रामक विकल्प देंगे
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने पहले टेस्ट मैच के लिए लेग स्पिनर राशिद खान को टीम में चुने जाने के फैसले को सही बताया है। राशिद ने दिसंबर-2016 के बाद से कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेला। उन्हें इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने टेस्ट संन्यास से वापस बुलाते हुए पहले टेस्ट में चुना है। ईसीबी की वेबसाइट ने रूट के हवाले से लिखा है, "भारतीय टीम में दाएं हाथ के बल्लेबाजों को देखते हुए राशिद स्पिन विभाग में हमें अक्रामक विकल्प देंगे। वह इस समय अच्छी फॉर्म में हैं और आत्मविश्वास से भरपूर हैं।" उन्होंने कहा, "वह उसी तरह अपना काम करेंगे जिस तरह से वनडे में करते हैं। वह (विवादों से) बिल्कुल भी प्रभावित नहीं लग रहे हैं।"

रुट ने किया रशीद का समर्थन
राशिद के टीम में चयन से विवाद गहरा गया था। पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इस फैसले को हास्यास्पद कहा था। जवाब में राशिद ने उनकी बात को मूर्खतापूर्ण बताया था। वॉन ने कहा था, "मुझे नहीं लगता कि वो तैयार हैं।" राशिद का समर्थन करते हुए रूट ने कहा, "मैं राशिद को काफी लंबे अरसे से जानता हूं। मुझे लगता है कि पिछले कुछ वर्षो में उनमें बहुत सुधार हुआ है। वह जानते हैं कि उन्हें क्या करना चाहिए।" रूट ने इस बात की पुष्टि की कि राशिद को एजबेस्टन में शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में अंतिम एकादश में चुना गया है। कप्तान ने कहा कि इंग्लैंड के इस 1000वें टेस्ट मैच में मोइन अली और जेमी पोर्टर बाहर बैठेंगे। पांच मैचों की इस सीरीज में जोस बटलर को इंग्लैंड टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। बटलर के उप-कप्तान नियुक्त किए जाने पर रूट ने कहा, "बटलर सीमित ओवरों की टीम में उप-कप्तान हैं। वह खेल के बारे में बारीकी से सोचते हैं और ड्रेसिंग रूम में उनका सम्मान है।"


टीमें (सम्भावित):

भारत : विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, मुरली विजय, लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, उमेश यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, चेतेश्वर पुजारा, शार्दूल ठाकुर।

इंग्लैंड : जोए रूट (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयर्सटो, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, एलिस्टर कुक, सैम कुरैन, केटन जेनिंग्स, डेविड मलान, जेमी पोर्टर, आदिल राशिद, बेन स्टोक्स।