
IND vs ENG : इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली भारतीय चयन समिति ने 15 सदस्यीय भारतीय टी-20 टीम का ऐलान किया है। भारतीय टीम में लंबे समय बाद मोहम्मद शमी की वापसी हुई है। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल टीम में जगह बनाने में असफल रहे हैं।
भारतीय टी-20 टीम का नेतृत्व सूर्य कुमार यादव जारी रखेंगे, जबकि अक्षर पटेल को उप-कप्तान बनाया गया है। ऋषभ पंत को टीम से शामिल नहीं किया गया है। विकेट-कीपर बल्लेबाज के तौर पर ध्रुव जुरेल और संजू सैमसन को टीम में जगह दी गई है।
नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा और वाशिंगटन सुंदर को छोड़कर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अधिकतर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। उधर, इंग्लैंड की टीम भी दमखम के साथ मैदान पर उतरेगी। इंग्लैंड टीम का नेतृत्व जोस बटलर कर रहे हैं। इंग्लैंड की टीम में जोफ्रा आर्चर और फिल साल्ट जैसे खिलाड़ी भी हैं।
भारत टीम- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी , वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर और ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।
इंग्लैंड टीम- जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियम लिविंगस्टन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, फिल साल्ट और मार्क वुड।
Updated on:
11 Jan 2025, 9:45 PM IST
Published on:
11 Jan 2025, 9:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.