31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केएल राहुल के शतक ने बढ़ाई पुजारा की मुश्किलें, आखिरी हो सकता है इंग्लैंड दौरा

केएल राहुल ने इंग्लैंड के खेले गए काउंटी सलेक्ट इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में शानदार शतक ठोक कर टीम में अपनी जगह बनाने के लिए दावेदारी पेश कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 22 Jul 2021, 9:50 PM IST

kl_rahul-1.jpg

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 4 अगस्त से खेली जानी है। टेस्ट सीरीज से पहले प्रैक्टिस मैच में केएल राहुल (KL Rahul) ने जबरदस्त फॉर्म दिखाया है। उन्होंने इंग्लैंड में काउंटी सलेक्ट इलेवन के खिलाफ शानदार शतक जड़ा, जिसमें उन्होंने 150 रन 11 चौके और एक छक्के के मदद से बनाए।

यह खबर भी पढ़ें:—IND VS SL, 3rd ODI: पृथ्वी शॉ और ईशान किशन की जगह पडिक्कल और सैमसन को मिल सकता है मौका

पुजारा को राहुल से खतरा
प्रैक्टिस मैच में केएल राहुल के शानदार शतक जड़ने के बाद टेस्ट टीम में चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) की जगह खतरे में पड़ सकती है। डब्ल्यूटीसी के फाइनल में निराशजनक प्रदर्शन के बावजूद पुजारा की बल्लेबाजी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। क्योंकि वह काफी डिंफेसिव बल्लेबाजी कर रहे हैं जिससे टीम को नुकसान हो रहा है। ऐसे में केएल राहुल के पुजारा को रिप्लेस करने के चांस बढ़ते जा रहे हैं।

पुजारा का हो सकता यह आखिरी दौरा!
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनािश्प के फाइनल मुकाबले में 36वीं गेंद पर खाता खोलने वाले पुजारा के लिए इंग्लैंड का दौरा आखिरी हो सकता है। क्योंकि विरोधी टीम के हावी होने पर पुजारा को डिंफेसिव होने की बजाय रन बनाने की जरूरत है और वह इस कसौटी पर खरा नहीं उतर पा रहे हैं। वहीं कुछ खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाजवूद टीम से बाहर बैठे। वे ताक लगाए है कि कब किसी खिलाड़ी की टीम से छुट्टी हो उनको मौका मिले।

3 साल पहले लगाया था शतक
पुजारा ने करीब तीन साल पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 2018 में शतक लगाया था। तब उन्होंने सिडनी में 193 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद पुजारा के बल्ले से कोई बड़ी पारी देखने को तरस गए हैं क्रिकेट के फैंस। ऐसे में नंबर तीन पर पुजारा की जगह केएल राहुल बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:—दीपक चाहर ने ऑलराउंड प्रदर्शन कर टीम इंडिया को दिलाई जीत, पिता बोले-'काश उस समय ये गलती नहीं करते'

पुजारा का क्रिकेट कॅरियर
चेतेश्वर पुजारा के क्रिकेट कॅरियर की बात करें तो उन्होंने टेस्ट मैचों में 18 शतक और 29 अर्धशतक जड़े हैं। पुजारा ने 86 टेस्ट मैचों में 46.31 की औसत से 6,252 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 206 रन रहा है। टेस्ट कॅरियर में पुजारा ने 3 दोहरे शतक जड़े हैं। पुजारा ने अगस्त 2019 से 17 टेस्ट मैचों में 29.21 की औसत से सिर्फ 818 रन ही बनाए हैं। पिछली छह पारियों में उनका स्कोर 73, 15, 21, 7, 0 और 17 रन बनाए। ऐसे में पुजारा के पास इंग्लैंड के खिलाफ खुद को साबित करने का आखिरी मौका हो सकता है।