नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को 31 रनों के अंतर से हार झेलनी पड़ी। इस हार के साथ ही भारतीय टीम एक बड़ा इतिहास रचने के बेहद करीब जाकर चूक गया। यदि भारतीय टीम इस मैच को जीत जाती, तो वो एशिया की पहली टीम होती जिसने बर्मिंघम में इंग्लैंड को टेस्ट मैच में हराया हो। इस मैच में कई ऐसे मौके आए, जब ऐसा लगा कि भारतीय टीम जीत के करीब है। लेकिन अंतत: टीम को हार का कड़वा घूंट पीना पड़ा। भारत की ओर से इस मैच में कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी सबसे बड़ी सकारात्मक पहलु रही। कप्तान कोहली ने इस मैच में एक शतक और एक अर्धशतक जमाया। लेकिन इसके बाद भी कप्तान कोहली के नाम पर एक ऐसा मनहूस रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जिसे वो चाह कर भी कभी याद नहीं करना चाहेंगे।