30 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup 2022 IND vs HK Live Streaming: भारत को हांगकांग की चुनौती से रहना चाहिए सावधान, जानिए कब और कहां देख सकेंगे मैच

Asia cup 2022 IND vs HK: एशिया कप का चौथा मुक़ाबला भारत और हांग कांग के बीच आज शाम 7.30 बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। क्वालिफायर मुकाबलों में हांग कांग ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। ऐसे में उन्हें हल्के में लेना भारतीय टीम को भारी पड़ सकता है।
2 min read
Google source verification
nij.jpg

India vs Hong Kong Asia Cup 2022 Live streaming: एशिया कप का चौथा मैच आज भारत और हांगकांग टीम के बीच खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमें जीत हासिल करने के लिए एक दूसरे को कड़ी टक्कर देंगी। 2018 में एशिया कप के ग्रुप ए मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाज शिखर धवन ने शतक जड़ा था। तब भारत ने रोहित शर्मा की अगुआई में सात विकेट के नुकसान पर 285 रन बनाए थे और टीम ने मैच को 26 रन से जीत लिया था।

भारत का इस सीजन का ये दूसरा मैच है, जबकि हॉन्ग कॉन्ग की टीम पहला मैच खेलेगी। दोनों टीमों के बीच अब तक सिर्फ दो वनडे इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं और दोनों बार भारत ने जीत हासिल की है। यह पहली बार है जब दोनों टीमें टी20 मुक़ाबले में आमने सामने होंगी। ऐसे में इससे पहले जान लीजिए कि आप इस मैच को कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे और कब मैच शुरू होगा।

Asia Cup 2022 India vs Hong Kong मैच कब खेला जाएगा?
भारत बनाम हांगकांग मैच आज शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

Asia Cup 2022 India vs Hong Kong मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम हांगकांग मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Asia Cup 2022 India vs Hong Kong मैच का लाइव टेलिकास्ट कहां और कैसे देख सकते हैं?
भारत बनाम हांगकांग मैच का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में उठा सकते हैं, जबकि भारत में इस मैच का प्रसारण आप डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख पाएंगे।

Asia Cup 2022 India vs Hong Kong मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
भारत बनाम हांगकांग मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

भारत बनाम हांगकांग मैच से जुड़ी लाइव अपडेट्स और अन्य रोचक खबरों के लिए आप हमारी वेबसाइट patrika.com के Asia cup 2022 सेक्शन पर विजिट कर सकते हैं।