11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs NZ: बिना बदलाव के उतरेगा भारत, कीवी टीम देगी इस खिलाड़ी को एंट्री, पढ़ें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ: सेमी-फ़ाइनल में भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद खराब है। इस वर्ल्ड कप से पहले भारत सात बार सेमी-फाइनल में पहुंचा है। जिसमें से सिर्फ तीन बार उन्होंने फाइनल खेला है। भारत 1983, 1987, 1996, 2003, 2011, 2015 और 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है।

2 min read
Google source verification
ind_vs_nz.png

India vs New Zealand, 1st Semi-Final, World cup 2023 Playing 11: वर्ल्ड कप 2023 के लीग मुक़ाबले खत्म हो चुके हैं और इस टूर्नामेंट का पहला सेमी-फाइनल मुक़ाबला मेजबान भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुक़ाबले में भारत न्यूजीलैंड से वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में मिली करारी हार का बदला लेना चाहेगा। उस मैच में कीवी टीम ने विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 18 रन से हराया था।

इस वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। भारत ने लीग स्टेज के सभी 9 मुक़ाबले जीते हैं। इनमें से अधिकांश मुक़ाबले एकतरफा रहे हैं। इसके अलावा पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम सिर्फ दो मुकाबलों में बदलाव के साथ उतरी है। पहले मैच में खेलने वाले अश्विन की जगह दूसरे मैच में शार्दुल को मौका मिला और चौथे मैच में हार्दिक के चोटिल होने के बाद शार्दुल की जगह मोहम्मद शमी और चोटिल हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया गया।

सेमी-फाइनल मुक़ाबले में भी बदलाव की कोई उम्मीद नहीं है। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी बेहतरीन सलामी बल्लेबाजी कर रही है। इस वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा एक अलग अंदाज़ में हैं और टीम को हर मैच में तेज शुरुआत देते हैं। उनके अलावा मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल बेहतरीन लय में हैं। सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी करने के ज्यादा अवसर नहीं मिले हैं। लेकिन उनका अब तक का प्रदर्शन ठीक ठाक रहा है।

ऑलराउंडर के रूप में टीम के पास रवीन्द्र जडेजा हैं। जो गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके अलावा चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं और इस वर्ल्ड कप में सबसे अच्छा बॉलिंग लाइनउप है।

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी में बदलाव की संभावना कम है। रचिन और कॉन्वे सलामी बल्लेबाजी करेंगे और तीसरे नंबर पर कप्तान विलियम्सन खेलेंगे। चौथे नंबर पर डेरिल मिचेल और पांचवें नंबर पर लाथम की जगह भी पक्की है। गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट, लोकी फर्ग्यूसन और साउदी का खेलना तय है।

सैंटनर एक छोर से स्पिन की बागडोर संभालेंगे। ऐसे में मार्क चैपमैन की जगह जेम्स नीशम या ईश सोढ़ी को मौका दिया जा सकता है। नीशम बेहतरीन ऑलराउंडर हैं, वह विस्फोटक बल्लेबाज होने के साथ ही उपयोगी तेज गेंदबाज भी हैं। वहीं, सोढ़ी अच्छे स्पिनर हैं और भारत के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी अच्छा है। अगर कीवी टीम पहले गेंदबाजी करती है तो सोढ़ी को मौका दिया जा सकता है। वहीं, बाद में गेंदबाजी करने पर नीशम खेल सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंडः डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन (कप्तान), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लाथम (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लोकी फर्ग्यूसन।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग