30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ : भारत की उम्मीदों पर बारिश ने फेरा पानी, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा वनडे रद्द

India vs New Zealand 2nd ODI : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज हेमिल्टन में खेला जा रहा है। बारिश के चलते मैच को 29 ओवर का कर दिया गया है। टीम इंडिया ने पहली पारी में अब तक 12.5 ओवर में 89 रन ही बनाए थे कि एक बार फिर से बारिश शुरू हो गई है। जिसके बाद अंपायरों ने मैच को रद्द घोषित कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 27 Nov 2022, 1:05 PM IST

india-vs-new-zealand-2nd-odi-match-canceled-due-to-rain.jpg

भारत की उम्मीदों पर बारिश ने फेरा पानी, भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे रद्द।

India vs New Zealand 2nd ODI canceled : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हारकर टीम इंडिया आज दूसरा मैच हर हाल में जीतना चाहेगी। पहले मैच भारत का गेंदबाजी आक्रमण काफी कमजोर रहा, इसे देखते हुए दूसरे मैच में दो अहम बदलाव किए हैं। शार्दुल ठाकुर के स्थान पर दीपक चाहर को मौका दिया गया है। जबकि संजू सैमसन की जगह दीपक हुड्डा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद टीम इंडिया ने सधी हुई शुरुआत करते हुए 4.5 ओवर में 22 रन ही बनाए थे कि अचानक बारिश शुरू हो गई। करीब चार घंटे बाद बारिश रुकने पर मैच को 29 ओवर का कराने का फैसला लिया। भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 89 रन ही बनाए थे कि बारिश फिर से शुरू हो गई। जिसके बाद अंपयरों ने दोनों कप्तानों की सहमति से मैच रद्द करने का फैसला लिया।

भारत को पहला झटका महज 23 रन पर कप्तान शिखर धवन के रूप में लगा, वह महज तीन रन बनाकर लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर मैट हैनरी को कैच थमा बैठे। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। सूर्या शुरुआत में थोड़ी धीमी शुरुआत की, लेकिन जैसे ही उनके बल्ले ने आग उगलनी शुरू की तो फिर से बारिश शुरू हो गई और एक बार फिर से मैच रोकना पड़ा।

मैच रुकने तक शुभमन गिल 42 गेंद पर 45 रन बना कर खेल रहे थे। जबकि सूर्यकुमार 25 गेंदों 34 रन बनाकर खेल रहे थे। टीम इंडिया ने 12.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाए थे कि फिर से बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद एक बार फिर पिच समेत ग्राउंड को कवर किया गया। करीब एक घंटे बाद भी बारिश नहीं रुकने पर अंपायरों ने दोनों कप्तानों की सहमति से मैच रद्द करने का फैसला लिया।

भारत की उम्मीदों पर फिरा पानी

सीरीज में 1-0 से पिछड़ने के बाद टीम इंडिया के लिए हेमिल्टन वनडे बेहद महत्वपूर्ण था। यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला था, क्योंकि अगर भारत मैच जीत जाता तो सीरीज जीतने की उम्मीद भी कायम रहती। लेकिन, बारिश से मैच धुलने के चलते अब भारत के पास सीरीज बराबर करने का मौका रह गया है।