
India vs Pakistan t20 world cup 2022 when and where to watch: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 का चौथा मुक़ाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मैच आज दोपहर 12.30 बजे से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाएगा। पिछली बार एशिया कप में जब ये दोनों टीमें आमने सामने थीं तब भारत को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं यूएई में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हरा कर 12 मैचों से चली आ रही विनिंग स्ट्रीक तोड़ी थी।
T20 world cup 2022 India vs Pakistan सुपर 4 मुक़ाबला कब खेला जाएगा?
भारत बनाम पाकिस्तान सुपर 12 मुक़ाबला आज दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा।
T20 world cup 2022 India vs Pakistan सुपर 4 मुक़ाबला कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम पाकिस्तान सुपर 12 मुक़ाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाएगा।
T20 world cup 2022 India vs Pakistan सुपर 4 मुक़ाबले का लाइव टेलिकास्ट कहां और कैसे देख सकते हैं?
भारत बनाम पाकिस्तान सुपर 12 मुक़ाबला का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में उठा सकते हैं, जबकि भारत में इस सुपर 4 मुक़ाबलाका प्रसारण आप डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख पाएंगे।
T20 world cup 2022 India vs Pakistan सुपर 4 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
भारत बनाम पाकिस्तान सुपर 12 मुक़ाबला की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
T20 world cup 2022 India vs Pakistan फ्री में कैसे देखें मैच?
डीडी फ्री डिश में इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए यह मैच देख सकते हैं।
भारत बनाम पाकिस्तान सुपर 4 मुक़ाबला से जुड़ी लाइव अपडेट्स और अन्य रोचक खबरों के लिए आप हमारी वेबसाइट patrika.com के T20 world cup 2022 सेक्शन पर विजिट कर सकते हैं।
संभावित प्लेइंग 11 -
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शान मसूद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी।
Published on:
23 Oct 2022 12:01 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
