
बाबर आजम और सरफराज अहमद (फोटो- IANS)
Sarfaraz Khan on Lords Test: लॉर्ड्स की पहली पारी में पाकिस्तान के शर्मनाक प्रदर्शन पर टीम के कोच सरफराज अहमद ने निराशा जताई है। उनका मानना है कि क्रिकेट में कभी-कभी अजीब चीजें होती रहती हैं। साथ ही 110 रन पर पहली पारी में ढेर होने के बाद भी उन्होंने पाकिस्तान को जीतने का तरीका भी बता दिया। लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन पाकिस्तान की टीम सिर्फ 110 रन पर ढेर हो गई, जिससे इंग्लैंड को 180 रन की बढ़त मिल गई, क्योंकि उसने पहली पारी में 290 रन बनाए थे। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 81 रन बना लिए थे और अब उसकी कुल बढ़त 261 रन हो चुकी है।
सरफराज ने अपने बल्लेबाजों की कमजोरी के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर पिच पर नहीं टिक सका और यही वजह है कि टीम का ऐसा प्रदर्शन देखने को मिला। लॉर्ड्स से पहले भी पाकिस्तान टीम का इंग्लैंड दौरे पर यही हाल था, जिसकी वजह से बैटिंग कॉम्बिनेशन में काफी बदलाव किया गया, लेकिन लॉर्ड्स में उसकी पहली पारी में उसका कोई भी असर नहीं देखने को मिला।
सरफराज ने कहा कि हमारे बल्लेबाजों को अपने रवैये में सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि टीम की पूरी टीम 30 से 35 ओवर में ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजों को भी पता है कि वे क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक पा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने बताया कि अगर कोई भी बल्लेबाज थोड़ा वक्त बिताएगा और 30 से 40 गेंद खेल लेगा, तो इसका फायदा मिलेगा। शुरुआत की 30-40 गेंद सबसे मुश्किल होती हैं, लेकिन अगर उस दौर को निकाल लें तो टीम बेहतर स्थिति में आ सकती है।
उन्होंने अजान अवैस की जमकर तारीफ की, जिन्होंने 46 रन की पारी खेली। इस मुकाबले में भी पाकिस्तान पर बड़ी हार का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन पाकिस्तान के कोच सरफराज अहमद ने जीत की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि अगर हमने उन्हें अगले 70-80 रनों के अंदर आउट कर दिया, तो हमारे पास 300-350 रन का लक्ष्य होगा। यानी एक मौका हमारे पास रहेगा। हालांकि, इस दौरे पर अब तक जिस तरह पाकिस्तान के बल्लेबाजों का प्रदर्शन रहा है, उसे देखते हुए उनका जीतना तो दूर मैच बचाना भी मुश्किल लग रहा है।
Updated on:
29 Aug 2026 12:36 pm
Published on:
29 Aug 2026 12:36 pm
