3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Live IND vs SA, 6th ODI : कोहली के शतक से भारत ने रचा इसिहास, वनडे सीरीज 5-1 से जीती

विराट कोहली के 35वे एकदिवसीय शतक की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 16 Feb 2018, 11:15 PM IST

sa

सेंचुरियन। भारत ने शुक्रवार को सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर खेले गए छह वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हरा दिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर मेजबान टीम को 46.5 ओवरों में 204 रनों पर ही रोक दिया और फिर इस आसान से लक्ष्य को 32.1 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसी के साथ भारत छह वनडे मैचों की यह सीरीज 5-1 से जीतने में सफल रहा।

कोहली की कप्तानी पारी
भारत की इस जीत के हीरो रहे कप्तान कोहली। विराट कोहली ने नाबाद 129 रनों की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा अजिंक्य रहाणे 34 रन बनाकर नाबाद रहे। कोहली ने अपनी पारी में सिर्फ 96 गेंद खेलीं और 19 चौकों के अलावा दो छक्के लगाए। वहीँ रहाणे ने 50 गेंदों में 3 चौके लगाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी नगिड़ी ने दो विकेट लिए। इसी के साथ भारत ने 6 मैच की वनडे सीरीज 5-1 से जीत ली है। ऑस्ट्रेलिया के बाद दक्षिण अफ्रीका को उसी के घर में सीरीज हारने वाला भारत दूसरा देश है। कोहली इस शानदार शतक के साथ फिर से वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर 1 पर आगए है।

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी
टॉस हर कर पहले बल्लेबाजी करने आयी दक्षिण अफ्रीका कुछ खास नहीं कर पाई और 46.5 ओवरों में 204 रनों पर ही ढेर हो गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए खाया जोंडो ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए, जिसके लिए उन्होंने 74 गेंदें लीं और तीन चौकों के अलावा दो छक्के जड़े। उनके अलावा अब्राहम डिविलियर्स ने 30 रनों का योगदान दिया। कप्तान एडिन मार्कराम ने 24 और हेइनरिक क्लासेन ने 22 रन बनाए। भारत की तरफ से शार्दूल ठाकुर ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। ठाकुर का यह तीसरा मैच है जिसमें उन्होंने अपने छोटे से करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वहीं लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह को दो-दो विकेट मिले। हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को एक-एक सफलता मिली।

बहरत अब दक्षिण अफ्रीका से तीन टी20 मैच खेलेगा। टी20 सीरीज का पहला मकाबला रविवार को जोहान्सबर्ग में खेला जायेगा