
India vs Sri lanka, Head to Head T20: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुक़ाबला आज खेला जाएगा। पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच से मुख्य कोच गौतम गंभीर अपने कार्यकाल की शुरुआत करेंगे। वहीं, दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव टी20 टीम की कप्तानी संभालेंगे। ऐसे में टीम अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी।
भारत और श्रीलंका की टीमें अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में अभी तक 29 बार भिड़ी हैं। इस दौरान भारत ने 19 मैच जीते हैं जबकि श्रीलंका के खाते में 9 जीत दर्ज है। एक मैच बेनतीजा रहा है। भारत ने श्रीलंका में 8 मैच खेले हैं जिसमें से उसे 5 में जीत नसीब हुई है जबकि 3 मैचों में मेजबान श्रीलंका विजयी रहा है। वहीं दोनों टीमें भारत में 17 टी20 मैच खेल चुकी हैं जहां टीम इंडिया ने 13 जीते वहीं श्रीलंका ने 3 मैच जीते हैं जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है।
इस फॉर्मेट में सूर्या सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया के सबसे तूफानी बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि वो कप्तानी के बाद अपने खेल में क्या बदलाव करते हैं। दूसरी तरफ गौतम गंभीर के लिए यह एक अच्छी शुरुआत करने का मौका है। सीरीज से पहले उन्होंने कई फैसले लिए हैं, जिससे उनके कार्यकाल में होने वाले बदलाव की झलक दिखाई दी है।
टी20 सीरीज के सभी तीनों मुकाबले पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस पिच पर स्पिन का बोलबाला दिखा है। दोनों टीम अपने नए कप्तानों के साथ मैदान पर उतरेगी। सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के कप्तान होंगे और चरिथ असलंका श्रीलंका टीम की कमान संभालेंगे।
एक तरफ श्रीलंकाई टीम चोटिल खिलाड़ियों से परेशान है, वहीं दूसरी तरफ सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कैसी होगी, यह सबसे बड़ा सवाल है। श्रीलंका के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन इस बार टीम इंडिया एक नए अवतार में मैदान में उतरेगी। इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम क्या रणनीति अपनाएगी।
Published on:
27 Jul 2024 12:53 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
