29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI 5th T20: भारत ने वेस्टइंडीज को 88 रनों से हराया, टी20 सीरीज 5-1 से जीती

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार रात खेला गया। इस मैच को भारतीय टीम ने 88 रनों से जीत लिया है। साथ ही पांच मैचों की सीरीज को 5-1 से अपने नाम किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 8 Aug 2022, 8:09 AM IST

IND vs WI 5th T20

IND vs WI 5th T20

IND vs WI 5th T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवा T20 मुकाबला रविवार रात लॉडरहिल मैदान, फ्लोरिडा में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में 88 रनों से बड़ी जीत दर्ज की है। इससे पहले मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 189 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा। भारत की तरफ से ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने पारी का आगाज किया और दोनों ने पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े। ईशान किशन ने 11 और श्रेयस अय्यर ने 64 रनों का योगदान दिया और अंत में दीपक हुड्डा के 38 और कप्तान हार्दिक पांड्या के 28 रनों की बदौलत भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए।

भारत से मिले 189 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की पूरी टीम 15.4 ओवर में 100 रनों पर ही सिमट गई। वेस्टइंडीज की तरफ से सिमरन हेटमायर ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए। इसके अलावा समारा ब्रुक और डेवोन थॉमस ने क्रमशः 13 और 10 रन बनाए। वेस्टइंडीज के आठ बल्लेबाज दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच पाए। इस मैच के साथ ही भारत ने वेस्टइंडीज को पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 5-1 से हरा दिया है। इससे पहले हुई वनडे सीरीज को भी भारतीय टीम ने 3-0 से अपने नाम किया था

यह भी पढ़ें : 3 विकेटकीपर बल्लेबाज जिन्हें एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीत चुकी भारतीय टीम ने इस मैच में ईशान किशन और कुलदीप यादव को खेलने का मौका दिया। जबकि रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत को भारतीय टीम मैनेजमेंट ने आराम दिया। कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने 4 ओवर के स्पेल में 12 रन देकर तीन विकेट लिए, इसके अलावा रवि बिश्नोई ने भी चार विकेट निकाले जबकि अक्षर पटेल ने तीन विकेट लिए।

यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए दिया 162 रनों का लक्ष्य

श्रेयस ने खेली लाजबाब पारी

इस मैच में भारत की तरफ से श्रेयस अय्यर ने शानदार पारी खेली। श्रेयस ने 40 गेंदों में 64 रनों की बेहतरीन पारी खेल एशिया कप के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की और इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 सिक्स लगाए। इसके अलावा दीपक हुड्डा ने भी 25 गेंदों में 38 रन बनाए और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 28 रनों का योगदान दिया।