29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CWG 2022, INDW vs AUSW Final: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए दिया 162 रनों का लक्ष्य

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में आज क्रिकेट का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेला जा रहा है। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 7 Aug 2022, 11:09 PM IST

INDW vs AUSW Final

INDW vs AUSW Final

INDW vs AUSW Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 महिला क्रिकेट का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए हैं। इससे पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही 9 रनों के स्कोर पर ही ओपनर एलिसा हिली 7 रन बनाकर आउट हो गई। हालांकि इसके बाद दूसरे विकेट के लिए बेथ मूनी और कप्तान में मेघ लैनिंग के बीच 74 रनों की साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में पहुंच गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बेथ मूनी ने सर्वाधिक 61 रन बनाए। इसके अलावा लैनिंग 36 और एसली गार्डनर ने 25 रन बनाए। भारत की तरफ से इस मैच में स्नेहा राणा और रेणुका सिंह ने दो-दो विकेट लिए, जबकि राधा यादव और दीप्ति शर्मा को एक-एक विकेट मिला।

बता दें कि पहली बार महिला क्रिकेट को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शामिल किया गया है। और इस पहले ही सीजन में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया भी अच्छे प्रदर्शन की बदौलत फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। जो भी टीम आज का मैच जीतने में सफल रहेगी उसे पहली बार वह गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाएगी। साथ ही हारने वाली टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ेगा। भारतीय टीम को ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए 20 ओवरों में 162 रनों की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें : 3 विकेटकीपर बल्लेबाज जिन्हें एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

फाइनल मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन:

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राधा यादव, मेघना सिंह और रेणुका सिंह

फाइनल मैच के ऑस्ट्रेलियाई की प्लेइंग इलेवन:

एलिसा हीली (विकेटकीपर), बेथ मूनी, मेग लैनिंग (कप्तान), ताहलिया मैकग्राथ, राचेल हायेन्स, एशले गार्डनर, ग्रेस हैरिस, जेस जॉनसन, अलाना किंग, मेगन स्कट और डार्सी ब्राउन