विवियन रिचर्ड्स के बराबर पहुंचे विराट-
विराट कोहली ने 24वां शतक जड़कर वेस्ट इंडीज के दिग्गज बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स के 24 टेस्ट शतकों की बराबरी कर ली है। विराट कोहली के साथ वीरेंदर सहवाग, स्टीव स्मिथ, केविन पीटरसन, जस्टिन लैंगर और जावेद मियांदाद के भी 23 शतक थे, लेकिन अब विराट ने इन सभी को पीछे छोड़ दिया है। विराट ने विवियन रिचर्ड्स के साथ मोहम्मद युसूफ और ग्रेग चैपेल के 24 शतकों की बराबरी कर ली है।