27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RCB vs GT: IPL 2026 क्वालीफायर 1 में हुआ ब्लंडर, धर्मशाला में दिखाया गया भारत का गलत नक्शा, अब तक न हटाई वीडियो, न मांगी माफी

RCB vs GT Qualifiers 1: आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। मैच के बाद धर्मशाला में हुए लेजर शो के दौरान भारत का गलत नक्शा दिखाए जाने पर सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया।

2 min read
Google source verification
Virat Kohli During IPL 2026 Qualifier

क्वालीफायर 1 में बैटिंग के लिए जाते हुए विराट कोहली (फोटो- IANS)

India's Wrong Map Controversy in IPL Qualifier 1: आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर धर्मशाला में खेला गया, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 92 रनों से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। यह आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया।

दिखा भारत का गलत नक्शा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में लेजर लाइट शो हुआ, जहां ब्रॉडकास्ट से बड़ी गलती हो गई और उसने भारत का गलत मैप दिखा दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया। कई फैंस इस लेजर शो की वजह से खुश नहीं हैं, तो वहीं कुछ ने इसे बेफिजूल का शो बता दिया। कुछ यूजर्स को देशद्रोह को केस करने की मांग कर रहे हैं।

अब तक चुप है BCCI

हालांकि इसी दौरान ब्रॉडकास्ट से बड़ी गलती हो गई और आखिरी पलों में जब वह ट्रॉफी दिखा रहे थे, तो उस पर भारत का गलत मैप बना हुआ था। कई सोशल मीडिया यूजर्स ब्रॉडकास्ट को निशाना बना रहे हैं और बीसीसीआई के साथ आईपीएल को भी जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। हालांकि अब तक बीसीसीआई ने इस पर कोई माफी नहीं मांगी है और ना ही अब तक वीडियो हटाया गया है। अभी भी यह वीडियो इंडियन प्रीमियर लीग के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर मौजूद है।

गुजरात टाइटंस को मिली शर्मनाक हार

आपको बता दें कि इस मुकाबले में 255 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम 162 रन पर ही ढेर हो गई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी धारदार प्रदर्शन किया और गुजरात टाइटंस को 20 ओवर भी टिकने नहीं दिया। जैकब डफी ने जहां 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट चटकाए, तो वहीं भुवनेश्वर कुमार, राशिख सलाम और क्रुणाल पंड्या ने 2-2 विकेट हासिल किए। अब खिताबी मुकाबले में बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद या राजस्थान रॉयल्स से हो सकता है। यह मैच 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।