6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय क्रिकेट कोच रवि शास्त्री की इस तस्वीर पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर गुस्से में फैंस

सोशल मीडिया पर शास्त्री को कोस रहे फैंस टीम मैनेजमेंट शास्त्री से मांग सकता है जवाब बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला मैच खेलेगा भारत

2 min read
Google source verification

image

Manoj Sharma Sports

Jun 04, 2019

Ravi Shastri

साउथैम्टन।भारतीय क्रिकेट टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत पांच जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से करेगी। एक ओर टीम इंडिया मुकाबले की गंभीरता को देखते हुए जमकर नेट्स पर अभ्यास कर रही है तो वहीं दूसरी ओर टीम के कोच रवि शास्त्री कुछ और ही कामों में व्यस्त हैं।

साउथैम्टन से रवि शास्त्री की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वे दो महिलाओं के साथ फोटो खिंचवाते हुए नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध ट्विटर यूजर डेनिस फ्रीडमैन ने रवि शस्त्री की इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्हें ट्रोल किया।

फोटो में क्या-

फ्रीडमैन ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें जिसमें शास्त्री दो महिलाओं के साथ खड़े हैं। इसके अलावा इस तस्वीर में एक और आदमी है जो बाहरी है। इसका भारतीय टीम मैनेजमेंट से कोई लेना देना नहीं है।

फीडमैन का शास्त्री पर कटाक्ष-

ट्विटर पर फ्रीडमैन ने लिखा, "ऐसा लग रहा है कि भारत की विश्व कप की तैयारी सही से हो रही है।"

शास्त्री के इस तस्वीर पर लगातार फैंस की और से प्रतिक्रिया आ रही है। कई फैंस इसे लेकर अपने-अपने अंदाज में आलोचना कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, "वे इंग्लैंड में एक गोरी से घुलने-मिलने को लेकर कितने चिंतित हैं।"

पाकिस्तान के एक प्रशंसक ने लिखा, "लड़कियों अगर तुम्हे पता नहीं कि रवि शास्त्री कौन है तो एक फिर अजहर देखिए।"

एक भारतीय प्रशंसक ने तस्वीर पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और लिखा, "वे प्ले बॉय वॉर्न से बेहतर ही है जिनकी दो लड़कियों के साथ एमएमस लीक हुआ था।"

भारतीय टीम मैनेजमेंट की लगातार हो रही आलोचना-

इससे पहले भारतीय टीम की मीडिया के साथ बहस भी हुई थी। टीम प्रबंधन ने मीडिया से बातचीत के लिए नेट गेंदबाज़ दीपक चाहर और आवेश खान को भेजा, जिस पर वहां आए पत्रकारों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मुकाबले से दो दिन पहले टीम में शामिल किसी खिलाड़ी को संवाददाता सम्मेलन में भेजना चाहिए था।

टीम के मीडिया मैनेजर ने कहा कि टूर्नामेंट अभी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन पत्रकारों ने कहा कि पहला मैच शुरू होने के करीब है और वे जानना चाहते हैं कि भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका का सामना करने के लिए किसी प्रकार की योजना बना रही है।