5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AUS vs IND : चौथे टेस्ट के लिए 13 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा, इस दिग्गज को फिर मिला मौका

इस मैच के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 13 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। टीम में दिग्गज स्पिनर आर अश्विन की वापसी हुई है। अश्विन के अलावा फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव और इस सीरीज में लगातार फ्लॉप चल रहे लोकेश राहुल को भी मौका दिया गया है।
2 min read
Google source verification
australia vs india

AUS vs IND : चौथे टेस्ट के लिए भारत ने की 13 सदस्यीय टीम की घोषणा, इस दिग्गज को फिर मिला मौका

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज का चौथा और निर्णायक टेस्ट मैच गुरुवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंडमें खेला जाएगा। इस मैच के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 13 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। टीम में दिग्गज स्पिनर आर अश्विन की वापसी हुई है। लेकिन दो घंटे बाद ही उन्हें अनफिट घोषित कर दिया गया। अश्विन के अलावा फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव और इस सीरीज में लगातार फ्लॉप चल रहे लोकेश राहुल को भी मौका दिया गया है।

टीम में हुए ये बदलाव -
बीसीसीआई द्वारा घोषित इस टीम में सलामी बल्लेबाज मुरली विजय को मौका नहीं मिला है। वहीं इस चोट के चलते इशांत शर्मा भी टीम से बाहर हो गए हैं। इशांत की जगह उमेश यादव को टीम में शामिल किया गया है। वहीं हालही में पिता बने रोहित शर्मा की जगह रविचंद्र अश्विन की टीम में वापसी हुई है। अब देखना होगा कि कप्तान विराट कौन का कॉम्बिनेशन खिलाते हैं और किसे टीम में मौका देते हैं। भारतीय टीम के प्रवक्ता का कहना है कि इशांत को बाईं ओर की पसली में दर्द की समस्या है और ऐसे में टीम किसी भी प्रकार का खतरा मोल नहीं लेना चाहती। उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कोहली ने कहा, "यह बेहद निराशा की बात है कि वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए हैं। अश्विन से चोट के बारे में फीजियोथेरेपिस्ट और प्रशिक्षकों ने बात की है। वह निश्चित तौर पर टीम के लिए बेहद जरूरी थे। टेस्ट क्रिकेट में वह भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं। हम उन्हें 100 प्रतिशत फिट चाहते हैं।"

यहां से सीरीज नहीं हार सकता भारत -
बता दें इस सीरीज में भारत 2-1 से आगे चल रहा है। ये पहली बार है जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में एक सीरीज में दो टेस्ट हराए हो। भारत यहां से सीरीज नहीं हार सकता लेकिन विराट ब्रिगेड ये आखिरी मैच जीत कर इतिहास रचना चाहेंगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया इस मैच को जीत कर सीरीज ड्रा करना चाहेगा।

भारतीय टीम - विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।